अपडेटेड 18 February 2024 at 09:39 IST

Suhani Bhatnagar: सूजन, शरीर पर लाल चकत्ते और फिर मौत... इस खतरनाक बीमारी से पीड़ित थीं 'दंगल गर्ल'

Suhani Bhatnagar Death Reason: सुहानी भटनागर केवल 19 साल की थीं जब एक रेयर डिजीज ने उनकी जान ले ली।

सुहानी भटनागर की मौत | Image: instagram

Suhani Bhatnagar Death Reason: बॉलीवुड फिल्म ‘दंगल’ (Dangal) से लोकप्रियता हासिल करने वाली सुहानी भटनागर का 16 फरवरी को निधन हो गया है। वह केवल 19 साल की थीं जब एक रेयर डिजीज ने उनकी जान ले ली। खबरों की माने तो उन्हें डर्मेटोमायोसाइटिस (Dermatomyositis) नाम की बीमारी थी।

नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म ‘दंगल’ में सुहानी ने छोटी बबीता फोगाट (Babita Phogat) का किरदार निभाया था। फिल्म में वह आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी बनी थी। वह पढ़ाई कर रही थीं और उनका फिल्मों में कमबैक करने का भी प्लान था। हालांकि, उससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

सुहानी भटनागर की मौत कैसे हुई?

सुहानी के पिता पुनीत भटनागर ने मीडिया से बातचीत में खुलासा किया कि उनकी बेटी डर्मेटोमायोसाइटिस से पीड़ित थी जिसके बाद उन्हें 7 फरवरी को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। उनका फरीदाबाद के अजरौंदा गांव के पास स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुहानी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को इस बीमारी के लक्षण दो महीने पहले से ही दिखने लगे थे। हालांकि, उन्हें बीमारी का पता 10 दिन पहले ही चला। सबसे पहले एक्ट्रेस के बाएं हाथ पर सूजन आनी शुरू हो गई थी। सुहानी के हाथ पर लाल दाग सा बनने लगा था। परिवार को लगा कि उन्हें किसी तरह की एलर्जी हुई है। उन्होंने फरीदाबाद के कई अस्पतालों के चक्कर भी लगाए लेकिन फिर भी इस बीमारी का पता नहीं चला। 

सुहानी भटनागर को ICU में कराना पड़ा था भर्ती 

खबरों की माने तो, जब सुहानी भटनागर की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तब उन्हें दिल्ली के एम्स में एडमिट कराया गया। फिर भी उनकी सेहत में सुधार नहीं दिख रहा था जिसके बाद सुहानी को ICU में भर्ती कराना पड़ा। ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी बॉडी के अंदर पानी जमा होने लगा था जिससे उनके फेफड़े खराब हो गए थे।

आमिर खान ने भी सुहानी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने चाइल्ड एक्टर को ट्रिब्यूट देते हुए लिखा कि उनके बिना ‘दंगल’ अधूरी होती। 

(images- instagram)

ये भी पढ़ेंः Dangal Girl के निधन पर Aamir Khan ने जताया दुख, कहा- 'उनके बिना 'दंगल' अधूरी रहती'

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 18 February 2024 at 09:39 IST