अपडेटेड 17 July 2023 at 11:10 IST

Preity Zinta की वजह से टूटी थी शेखर कपूर की शादी? सुचित्रा कृष्णमूर्ति बोलीं- कभी माफ नहीं कर सकती

सुचित्रा कृष्णमूर्ति और शेखर कपूर का तलाक फिर सुर्खियों में आ गया। उन्होंने फिल्ममेकर पर 'बेवफाई' का आरोप लगाया। साथ ही, प्रीति जिंटा को भी लपेटे में लिया।

| Image: self

एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति (Suchitra Krishnamoorthi) ने कुछ दिन पहले अपने एक्स हस्बैंड शेखर कपूर पर ‘बेवफाई’ का आरोप लगाया था। इसके बाद, उनकी शादी फिर चर्चा में आ गई। दोनों ने 1999 में शादी की और फिर 2006 में तलाक ले लिया। सुचित्रा ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह अपनी टूटी शादी के लिए आज तक प्रीति जिंटा (Preity Zinta) को माफ नहीं कर पाई हैं और ना ही करने का इरादा रखती हैं।

खबर में आगे पढ़ें-

  • 2006 में अलग हो गए थे सुचित्रा कृष्णमूर्ति और शेखर कपूर
  • सुचित्रा ने तलाक के लिए प्रीति जिंटा को ठहराया था ‘जिम्मेदार’
  • 2006 में प्रीति और सुचित्रा के बीच छिड़ गई थी जुबानी जंग

प्रीति जिंटा को क्यों माफ नहीं करेंगी सुचित्रा कृष्णमूर्ति?

बॉलीवुड ठिकाना को दिए एक इंटरव्यू में सुचित्रा ने शेखर कपूर संग अपनी असफल शादी पर बात की और बताया कि कैसे इसकी ‘जिम्मेदार’ रहीं प्रीति जिंटा को वह कभी माफ नहीं करेंगी। 2006 में प्रीति और सुचित्रा के बीच जुबानी जंग छिड़ गई थी। सुचित्रा ने कई इंटरव्यू में प्रीति के उनके और शेखर के बीच में आने का संकेत दिया था। वीर जारा स्टार भी चुप नहीं रहीं और सुचित्रा को ‘मानसिक रूप से अस्थिर’ करार दिया। यहां तक कि ‘केवल एक गृहिणी’ होने के लिए उन पर कटाक्ष भी किया था। अब सुचित्रा ने कहा है कि वह अभी तक प्रीति को माफ नहीं कर पाई हैं। 

सुचित्रा ने कहा कि “ये आजाद दुनिया है और लोगों को कुछ भी कहने की इजाजत है। मुझे गृहिणी होने पर बहुत गर्व है। मैं 20 साल तक फुल टाइम मां रही और मुझे इस पर बहुत गर्व है। लोगों को कुछ भी कहने का अधिकार है। झूठ में स्पीड होती है जबकि सच में सहनशक्ति। मुझे उन्हें माफ करने की जरूरत नहीं है। मेरे लिए वह मायने ही नहीं रखतीं। मैं अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं”।

सुचित्रा ने शेखर कपूर पर लगाया ‘चीटिंग’ का आरोप

सुचित्रा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि टीनेज में उन्हें शेखर से obsession था लेकिन शादी के बाद उनका सपना टूट गया। सुचित्रा ने बताया कि शादी के दौरान शेखर ने उन्हें ‘धोखा’ दिया था। उन्होंने कहा कि सिर्फ बेवफाई के कारण ही शादियां नहीं टूटतीं। उनके मुताबिक, ‘मुझे नहीं लगता कि शादियां बेवफाई के कारण टूटती हैं, वे अनादर के कारण टूटती हैं’।

(image- twitter)

ये भी पढ़ेंः सुचित्रा ने तलाक के सालों बाद Shekhar Kapur पर लगाया बेवफाई का आरोप, कहा- उस व्यक्ति की सोच…

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 17 July 2023 at 11:05 IST