अपडेटेड 5 August 2024 at 20:49 IST

श्रद्धा कपूर के सोशल मीडिया पर एक कदम उठाने से सनसनी, BF राहुल मोदी संग ब्रेकअप की अटकलें तेज

राहुल मोदी एक राइटर हैं। बताया जाता है कि राहुल और श्रद्धा की पहली मुलाकात 'तू झूठी मैं मक्कार' के सेट पर हुई थी।

Follow :  
×

Share


श्रद्धा-राहुल का हुआ ब्रेकअप? | Image: Instagram

Shraddha Kapoor Breakup News: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म बहुत जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं, जिसके लिए एक्ट्रेस इन दिनों प्रमोशन में जुटी हैं। इस बीच श्रद्धा कपूर की पर्सनल लाइफ से जुड़ी भी एक बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि श्रद्धा की अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी से राहें अलग हो चुकी हैं।

जी हां, श्रद्धा कपूर और उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की ब्रेकअप की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक डेटिंग के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया है।

श्रद्धा कपूर ने उठाया ये कदम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा कपूर ने रोहित मोदी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है, जो उनके ब्रेकअप को लेकर एक बड़ा हिंट हैं। सिर्फ राहुल ही नहीं श्रद्धा के उनके साथ उनकी बहन, उनके प्रोडक्शन हाउस और उनके कुत्ते से जुड़े एक अकाउंट को भी अनफॉलो कर दिया है। हालांकि राहुल मोदी अब भी श्रद्धा कपूर को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं।

श्रद्धा के राहुल को अनफॉलो करने के बाद फैंस ने दोनों के अलग होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि अब तक श्रद्धा और राहुल ने इस पर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे राहुल-श्रद्धा

श्रद्धा कपूर का नाम काफी समय से राइटर राहुल मोदी से जुड़ता रहा है। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। इस बीच, कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ एक फोटो शेयर की थीं, जिसके बाद से फैंस मान रहे थे कि श्रद्धा ने अपना रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया।

जान लें कि राहुल मोदी एक राइटर हैं। बताया जाता है कि राहुल और श्रद्धा की पहली मुलाकात 'तू झूठी मैं मक्कार' के सेट पर हुई थी। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर ये प्यार में बदल गई। राहुल मोदी से पहले श्रद्धा कपूर का नाम फोटोग्राफर रोहित श्रेष्ठ के साथ भी जुड़ा चुका है। कथित तौर पर दोनों चार साल तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की स्त्री 2 रिलीज होने के लिए तैयार हैं। फिल्म 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर आएगी। 

यह भी पढ़ें: अभिनेता अल्लू अर्जुन ने वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के लिए की 25 लाख रुपये देने की घोषणा

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 5 August 2024 at 20:49 IST