अपडेटेड 13 April 2023 at 08:50 IST
Stree-Bhediya 2: हॉरर यूनिवर्स में लौट रही 'स्त्री 2', Varun Dhawan की 'भेड़िया 2' भी शामिल, रिलीड डेट का हुआ ऐलान
फिल्म मेकर्स ने Stree 2 And Bhediya 2 की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की है। जिसके बाद फैंस को अब इन मूवीज के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है।
Stree 2 And Bhediya 2 Release Date Announce: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव, वरुण धवन एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और कृति सेनन के फैंस के लिए गुड न्यूज सामने आई है। दरअसल, हाल ही में एक इवेंट के दौरान मेकर्स ने दोनों फिल्म 'स्त्री 2' और 'भेड़िया 2' के सीक्वल का ऐलान किया है। जिसके बाद से अब फैंस को इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
अमर कौशिक द्वारा निर्देशित राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस मूवी को फैंस का खूब प्यार मिला था। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी, जिसके गाने भी काफी हिट हुए थे, वहीं बीते साल 2022 में वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म भेड़िया रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन भी अमर कौशिक ने ही किया था।
Stree-Bhediya के सीक्वल का मेकर्स ने किया ऐलान
दर्शकों को स्त्री और भेड़िया दोनों काफी पसंद आई थी। ऐसे में फैंस को लंबे समय से फिल्म के सीक्वल्स का इंतजार था, लेकिन अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आई थी। हालांकि, बीते दिनों एक इवेंट के दौरान मेकर्स ने फैंस को गुड न्यूज देते हुए 'स्त्री 2' और 'भेड़िया 2' का ऐलान कर दिया।
Stree 2 की रिलीज डेट आई सामने
आपको बता दें कि Stree 2 अगले साल अगस्त महीने में रिलीज होगी। मेकर्स ने इसकी डेट भी अनाउंस कर दी है। अनाउंसमेंट के मुताबिक स्त्री 2 अगले साल 31 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, हालांकि वरुण धवन की भेड़िया की रिलीज डेट सामने तो नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि 'Bhediya 2' साल 2025 तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
क्या Bhediya 2 में कृति सेनन को मिलेगा रोल?
जानकारी के मुताबिक इन फिल्मों के सीक्वेल के साथ एक हॉरर यूनिवर्स बनाने पर विचार चल रहा है। हालांकि अभी तक ये तय नहीं है कि दोनों फिल्मों में क्रॉसओवर होगा या नहीं, वहीं ये भी कंफर्म नहीं है कि कृति सेनन भेड़िया 2 में नजर आएंगी या नहीं।
यह भी पढ़ें... Deepika-Ranveer दिखे जिम में साथ साथ, फैन्स दे बैठे दिल!
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 13 April 2023 at 08:50 IST