अपडेटेड 13 August 2021 at 07:54 IST

Sridevi Birth Anniversary: महज 4 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में रखा था कदम, जानिए उनसे जुड़े कुछ अनजाने किस्से

Sridevi Birth Anniversary: बॉलीवुड की दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी ने फिल्मी दुनिया में अपना काफी नाम किया था।

| Image: self

Sridevi Birth Anniversary: बॉलीवुड की दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी ने फिल्मी दुनिया में अपना काफी नाम किया था। कई सुपरहिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस का महज 54 साल की उम्र में निधन हो गया था। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी साल 2018 में दुबई में हुआ था। 13 अगस्त 1963 को जन्मीं श्रीदेवी ने महज चार साल की उम्र में ही अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस उन्होंने बहुत सी फिल्मों में किया था। हिंदी सिनेमा में कदम रखने से पहले मशहूर अदाकारा ने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया था। 

बोनी कपूर और श्री देवी की लव स्टोरी 

साल 1996 में श्रीदेवी ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की थी। मशहूर अभिनेत्री को दिल देने वाले बोनी कपूर की 28 साल की उम्र में ही मोना शौरी से शादी हो चुकी थी। शादीशुदा और दो बच्चों के पिता होने के बावजूद बोनी श्रीदेवी की फिल्म सोलहवां सावन देखते ही उन्हें दिल दे बैठे थे। जिसके बाद उन्होंने उनके करीब आने के हर संभव प्रयास किए। लेकिन उस वक्त उनका प्यार एक तरफा था। बताया जाता है कि उनके करीब आने की कोशिश में बोनी कपूर ने उन्हें मिस्टर इंडिया फिल्म का ऑफर दिया था। उस वक्त उनकी फिल्मों की सारी डील्स श्रीदेवी की मां करती थी। उनकी मां ने फीस के तौर पर 10 लाख मांगे। लेकिन बोनी कपूर ने उन्हें 11 लाख दिए। इसके बाद श्रीदेवी की मां बोनी को पसंद करने लगी थीं। 

फिल्म के सेट पर जब भी श्री देवी होती वह उनके करीब आने की कोशिश करते और उन्हें हमेशा कम्फर्टेबल महसूस करवाने की कोशिश करते थे। साथ रहते रहे उन्होंने एक दिन श्री देवी को प्रपोस कर दिया था। जिसके बाद श्रीदेवी ने आठ महीने उनसे बात नहीं की थी। फिर भी बोनी कपूर लगातार कोशिश करते रहे और आखिर में उन्होंने यह कामयाबी हासिल है ली और दोनों ने शादी कर ली। श्रीदेवी और बोनी  कपूर की दो बेटियां है जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं। 

और पढ़ें- Raj Kundra Porn Case: मॉडल गहना वशिष्ठ को बड़ा झटका, मुंबई कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत

श्री देवी की फ़िल्में 

फिल्मफेयर अवॉर्ड पाने वाली श्रीदेवी की फिल्म 'चालबाज' 1989 में रिलीज हुई थी। उन्होंने आखिरी रास्ता, मूंदरू, नगीना, चांदनी  मुदित जैसे बहुत सी फिल्मों में काम किया है। श्रीदेवी ने शाहरुख खान और करिश्मा कपूर की फिल्म 'शक्ति: द पॉवर' में बतौर एक प्रोड्यूस भी काम किया था। 

और पढ़ें-  सना खान ने मालदीव में छुट्टियां मनाते हुए शेयर किया 'खूबसूरत नजारे' के साथ फ्लोटिंग ब्रेकफास्ट का VIDEO; देखें

Published By : Chandani sahu

पब्लिश्ड 13 August 2021 at 07:54 IST