अपडेटेड 1 July 2024 at 07:33 IST
शादी के बाद सोनाक्षी को ऐसे ट्रीट करते हैं जहीर इकबाल, एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिए दिखाया हाल
Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में, सोनाक्षी ने एक वीडियो शेयर किया है।
Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। कपल ने सात सालों की डेटिंग के बाद 23 जून को कोर्ट मैरिज की थी। अब एक्ट्रेस ने अपने पति को ग्रीन फ्लैग बताते हुए एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो पर फैंस काफी प्यार बरसा रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल संग शेयर किया वीडियो
दबंग एक्ट्रेस ने कुछ घंटे पहले अपने पति के साथ अपनी इंस्टा स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह उनकी हील्स पकड़े हुए चलते नजर आ रहे हैं। जहीर आगे आगे चल रहे थे जबकि उनकी नई नवेली दुल्हनिया सोनाक्षी उनके पीछे चल रही थीं। इसके साथ हीरामंडी स्टार लिखती हैं- जब आप सबसे ज्यादा ग्रीन फ्लैग से शादी करते हैं।
इस इंस्टा स्टोरी को जहीर इकबाल ने भी रीशेयर किया है और कैप्शन में लिखा- आई लव यू बेबी।
“वेडिंग ऑफ द सेंचुरी”
शत्रुघ्न सिन्हा ने कुछ दिन पहले अपनी लाडली बेटी की शादी से कुछ अनदेखी तस्वीरें और वीडियो शेयर की थीं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- “आभार के भाव के साथ, हम उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने हमारे साथ इस स्पेशल दिन को सेलिब्रेट किया। ये आप लोगों के प्यार और सोनाक्षी और जहीर के लिए बधाई संदेशों के साथ वेडिंग ऑफ द सेंचुरी बन गई है जब उनकी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू हो रहा है”।
शत्रुघ्न ने जो वीडियो क्लिप्स शेयर की हैं, उनमें पहले वीडियो में कपल को पूजा करते देखा जा सकता है। वीडियो में शत्रुघ्न, उनकी पत्नी पूनम सिन्हा, जहीर और सोनाक्षी बैठे नजर आ रहे हैं जबकि पंडित कुछ मंत्रोच्चारण कर रहे हैं। दूसरी क्लिप में सोनाक्षी एंट्री करती दिख रही हैं। बाद की तस्वीरें सोनाक्षी और जहीर के रिसेप्शन पार्टी की हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 1 July 2024 at 07:33 IST