अपडेटेड 22 May 2025 at 12:12 IST

समुद्र किनारे पति संग रोमांटिक हुईं सोनाक्षी सिन्हा, एक-दूजे में खोया दिखा कपल; सिजलिंग केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस

सोनाक्षी ने हाल ही में एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों को एक-दूजे में खोए नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री पर फैंस फिदा हो गए।

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal | Image: Instagram

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। वो फैंस संग कुछ न कुछ अपडेट भी शेयर करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस पति जहीर इकबाल संग अपनी तमाम तस्वीरें अपलोड करती हैं जिस पर फैंस प्यार लुटाना नहीं भूलते। अब सोनाक्षी ने हाल ही में एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों को एक-दूजे में खोए और गपशप करते हुए देखा जा सकता है।

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक बूमरैंग शेयर किया है जिसमें वो समुद्र किनारे पति के साथ हंसते-मुस्कुराते हुए चिट-चैट में बिजी नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, दोनों को देख ऐसा लग रहा है जैसे ये लवबर्ड एक दूसरे के साथ इस कदर खोया हुआ है कि वो अपने आस-पास की चीजों से भी बेखबर हैं। दोनों का ये रोमांटिक अंदाज उनके चाहनेवालों को खूब पसंद आ रहा है। कपल को साथ टाइम स्पेंड करते देख फैंस भी बेहद खुश हैं।

मालदीव में एन्जॉय करती दिखीं सोनाक्षी

इससे एक दिन पहले भी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी जिसमें उन्हें मालदीव में मौज-मस्ती करते देखा गया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि वो मालदीव में उनके दोस्त की शादी की 10वीं सालगिरह मनाने के लिए उनसे मिलीं। पुराने दोस्तों से फिर मिलीं और कुछ नए दोस्त बनाए। ये छोटी सी ट्रिप थी लेकिन स्पेशल थी।

कपल की केमिस्ट्री पर दिल हारे फैंस

इन तस्वीरों में सोनाक्षी और जहीर को दोस्तों संग फुल एन्जॉय करते देखा गया। इसके अलावा दोनों की रोमांटिक फोटो भी सामने आई। कपल की सभी तस्वीरों पर फैंस दिल हार बैठे। दोनों के बीच का प्यार देख उनके चाहनेवाले इंप्रेस हो गए।

सुर्खियों में रही कपल की शादी 

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सात सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद पिछले साल शादी रचाई थी। कपल की शादी 2024 के हॉट टॉपिक्स में से एक रही थी। दोनों की इंटरफेथ शादी है इसकी वजह से दोनों खूब ट्रोल किए जाते हैं।

यह भी पढे़ं: मांग में सिंदूर, गले में हार, साड़ी... कान्स फेस्टिवल में छाईं ऐश्वर्या राय-अदिति राव, ग्लोबल इवेंट में दोनों के इंडियन लुक की चर्चा


 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 22 May 2025 at 12:12 IST