अपडेटेड 26 June 2024 at 10:50 IST

जहीर इकबाल से शादी कर बुरी फंसी सोनाक्षी सिन्हा? आखिरकार ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी को लेकर ट्रोल होने पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। कपल अंतरधार्मिक शादी के लिए ट्रोल हो रहा है।

सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोलिंग पर किया रिएक्ट | Image: Instagram/@aslisona

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। बॉलीवुड के मशहूर कपल ने 23 जून 2024 को पेपर साइन कर लीगल मैरिज की थी। उसी शाम को उनका ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया। सोनाक्षी को दूसरे धर्म के लड़के से शादी करने के लिए काफी ट्रोल किया गया जिसपर अब उन्होंने इनडायरेक्ट तरीके से रिएक्ट किया है। 

एक मशहूर आर्टिस्ट प्रसाद भट ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर सोनाक्षी और जहीर के वेडिंग रिसेप्शन की एक फोटो का एनिमेशन शेयर किया था जिसमें दोनों पति पत्नी के रूप में साथ में पोज देते नजर आ रहे थे। इसी पोस्ट के जरिए न्यूली वेड सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोलिंग पर किया रिएक्ट!

प्रसाद भट ने जो एनिमेटिड फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है, उसमें वो रेड बनारसी साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनके पति जहीर इकबाल आइवरी शेरवानी में जच रहे थे। इसी फोटो को शेयर करते हुए आर्टिस्ट ने कैप्शन में लिखा- “प्यार ही यूनिवर्सल धर्म है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को सुखी जीवन की शुभकामनाएं देता हूं”। 

जैसे ही ये पोस्ट वायरल हुआ, इस पर नई नवेली दुल्हनिया सोनाक्षी सिन्हा का ध्यान भी गया। उन्होंने तुरंत पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘काफी सच बात है। ये काफी प्यारा है। थैंक्यू’।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल क्यों हुए ट्रोल?

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले सात सालों से रिलेशनशिप में थे। अपने रिश्ते की सातवीं एनिवर्सरी वाले दिन ही दोनों ने हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया था। हालांकि, जहीर का धर्म अलग होने की वजह से सोनाक्षी को काफी ट्रोल किया गया। बीच में ऐसी भी खबरें आईं कि दबंग स्टार के घरवाले भी इस शादी से खुश नहीं हैं। हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हाऔर उनकी पत्नी पूनम ने शादी में शामिल होकर इन अफवाहों को खारिज कर दिया। 

फिर भी सोशल मीडिया पर कपल को इस हद तक ट्रोल किया जा रहा है कि अपनी शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए भी सोनाक्षी और जहीर को अपना कमेंट सेक्शन बंद करना पड़ा। ऐसे में एक्ट्रेस का उस पोस्ट पर कमेंट करने का मतलब है कि वो इनडायरेक्ट तरीके से इन ट्रोल्स को जवाब दे रही हैं।

ये भी पढ़ेंः Sonakshi Sinha Gift: शादी होते ही मालामाल हुईं सोनाक्षी सिन्हा, पति ने दिया 2 करोड़ का ये गिफ्ट

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 26 June 2024 at 10:34 IST