अपडेटेड 29 October 2024 at 06:45 IST

शादी के 4 महीने में ही दिखने लगा बेबी बंप? Sonakshi Sinha की तस्वीरें देख उड़ी प्रेग्नेंसी की अफवाहे

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल से शादी की थी। अब ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि एक्ट्रेस जल्द मां बनने वाली हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल | Image: Instagram

Sonakshi Sinha : दबंग स्टार सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी की थी। कपल ने सात सालों के रिलेशनशिप के बाद एक-दूजे का हाथ थामा। इन दिनों दुनियाभर में दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में भी दिवाली बैश रखने का सिलसिला शुरू हो चुका है। ऐसे में सोनाक्षी और जहीर भी कई सेलिब्रिटीज के यहां दिवाली की दावत में जा रहे हैं।

अब सोनाक्षी और जहीर लगातार सोशल मीडिया के जरिए जश्न से अपनी प्यार भरी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने एक और पोस्ट किया है जिसे देख उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगी हैं।

सोनाक्षी सिन्हा बनने वाली हैं मां?

इस नए पोस्ट में सोनाक्षी और जहीर अपने पेट डॉग के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘पूकी को पहचानिए’। दिवाली बैश में सोनाक्षी ने लाल अनारकली सूट पहना हुआ था जबकि जहीर ब्लू कुर्ते में हैंडसम लग रहे थे। हालांकि, सोनाक्षी की तस्वीरें, खासतौर पर उनका पोज देखकर फैंस सवाल करने लगे हैं कि क्या शादी के चार महीने बाद एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हो गई हैं।

किसी ने लिखा- ‘सोनाक्षी सिन्हा मां बनने वाली हैं। मुबारक हो’। तो वहीं दूसरा कमेंट करता है- ‘क्या एक्ट्रेस प्रेग्नेंट है’। बहुत से तो ऐसे भी फैंस हैं जिन्होंने कपल को बेबी की बधाई देना भी शुरू कर दिया है। कुछ ने सवाल भी किया कि ‘क्या सोनाक्षी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं’। 

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का रिलेशनशिप

सामने आई जानकारी की माने तो, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पहली बार एक बॉलीवुड सुपरस्टार द्वारा आयोजित पार्टी में मिले थे। दोनों कलाकारों ने एक ही बैनर की फिल्म से डेब्यू किया था। जहां सोनाक्षी ने ‘दबंग’ (2010) से डेब्यू किया, वहीं जहीर की पहली फिल्म ‘नोटबुक’ (2019) थी। इस कपल ने 2022 में कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में भी साथ काम किया था।

2023 तक कपल ने अपना प्यार दुनियावालों की नजरों से छुपाकर रखा था। फिर ईद की दावत में एक साथ पहुंचकर दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया। इसके बाद, वे हुमा कुरेशी की बर्थडे पार्टी और शर्मिन सहगल के रिसेप्शन में एक साथ शामिल हुए। तब से उन्हें अक्सर एक साथ पब्लिकली स्पॉट किया गया है। 

ये भी पढे़ंः गंदे वॉशरूम, पीने का पानी तक नहीं… Diljit Dosanjh को लाइव सुनने आए लोगों का मैनेजमेंट पर फूटा गुस्सा!

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 29 October 2024 at 06:45 IST