'गलती मेरी नहीं थी, पर शर्म में घुटता रहा' यौन शोषण के दर्द से सालों तक घुटते रहे सोहेल खान, बच्चों को बनाया अपना 'सुरक्षा कवच'

Sohail Khan Sexua Harassment: सोहेल खान ने खुलासा किया है कि वह कई सालों तक यौन शोषण का शिकार रहे हैं। इसकी वजह से वह घुटते रहे हैं और बाद में पिता से शेयर किया है। अब एक्टर अपने बच्चो का सुरक्षा कवच बनकर रहते हैं।

Sohail Khan Sexua Harassment | Image: instagram

Sohail Khan Sexua Harassment: बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ के सबसे काले और दर्दनाक सीक्रेट से पर्दा उठाया है। शो 'अलायंस' के दौरान उन्होंने पहली बार इस बात का खुलासा किया कि वे बचपन में यौन शोषण का शिकार हुए थे। शर्म और डर के चलते इस बात को उन्होंने सालों तक किसी को नहीं बताया था। अब सोहेल अपने इसी कड़वे अनुभव के जरिए अपने दोनों बेटों को जागरूक कर रहे हैं ताकि उन्हें कभी वैसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

बचपन के उस दर्दनाक अनुभव का खुलासा

बातचीत के दौरान सोहेल ने अपनी लाइफ का सबसे दर्दनाक राज खोला है। उन्होंने बताया कि जब वे बहुत छोटे थे, तब किसी ने उनका यौन शोषण किया था। उन्होंने इस बात को कई सालों तक अपने अंदर ही दबाकर रखा। जब वे बड़े हुए, तब जाकर उन्होंने अपने पिता को इस बारे में बताया। सोहेल ने बताया कि उनके पिता ये सुनकर पूरी तरह हैरान रह गए थे। जब पिता ने पूछा कि तुमने इतने साल तक यह बात क्यों छुपाई, तो सोहेल ने कहा कि वे बहुत शर्मिंदा महसूस करते थे।

बेटों के लिए बने ढाल

सोहेल खान का कहना है कि वे रैगिंग और बुलिंग के बिल्कुल खिलाफ हैं। वे अपने दोनों बेटों निर्वान और योहान को हमेशा यह समझाते हैं कि अगर कोई उन्हें परेशान करे, डराए या असहज महसूस कराए, तो बिना झिझक उन्हें बताएं। सोहेल का मानना है कि अपने इस दर्द से उन्होंने एक बड़ी सीख ली है। इसलिए वे अपने बच्चों से बार-बार कहते हैं कि जिंदगी में कुछ भी हो जाए, कभी चुप मत रहना और हर बात अपने परिवार के साथ शेयर करना।

पर्सनल पर खुलकर की बात

इसी शो में सोहेल खान ने अपनी एक्स पत्नी सीमा सजदेह से तलाक पर भी खुलकर चर्चा की है। उन्होंने माना कि शादी टूटने में उनकी अपनी गलतियों का भी बड़ा हाथ था। वर्ष 2022 में 24 साल की लंबी शादी खत्म होने के बाद दोनों अलग हो गए, लेकिन आज भी वे अपने दोनों बेटों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं। सोहेल की लाइफ के इन इमोशनल पहलुओं को सुनकर शो में मौजूद बाकी के क  यह भावुक आपबीती सुनकर शो में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स भी बेहद भावुक हो गए। सभी ने सोहेल को गले लगाया और उनकी हिम्मत की तारीफ करते हुए उन्हें बहुत बहादुर बताया।

यह भी पढ़ें: क्या 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च में रणबीर कपूर नहीं हो पाएंगे शामिल?
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 16 July 2026 at 20:42 IST