अपडेटेड 22 January 2023 at 12:50 IST

Alia Bhatt की हमशक्ल जैसी दिखती है ये सोशल मीडिया स्टार, वीडियो देख आप भी चकमा खा जाएंगे

कहा जाता है कि दुनिया में एक जैसी शक्ल वाले 7 लोग होते है। इन दिनों मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट की एक हमशक्ल की वीडियो वायरल हो रही है, जो खूब सूर्खियां बटौर रही है। 

Follow :  
×

Share


pc: instagram_roshni_ansaari/aliaabhatt | Image: self

Alia Bhatt Doppelganger: कहा जाता है कि दुनिया में एक जैसी शक्ल वाले 7 लोग होते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों की फोटोज और वीडियो वायरल होती रहती है, जिनकी शक्ल किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी से मिलती है। इन दिनों मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट की एक हमशक्ल की वीडियो वायरल हो रही है, जो खूब सूर्खियां बटौर रही हैं। 

सोशल मीडिया पर छाई इस लड़की का नाम रोशनी अंसारी है, जिनकी शक्ल हुबहू आलिया भट्ट से मिलती है। इनकी फोटो देखकर अच्छे से अच्छा बंदा भी कन्फ्यूज हो जाए। अपनी वीडियोज में रोशनी आलिया भट्ट की नक्ल करती भी नजर आती हैं। वह आलिया की कई फिल्मों के सीन्स को रिक्रिएट करती है और उन्हें शेयर करती हैं। इस दौरान वह बिल्कुल आलिया जैसे गेटअप में नजर आती हैं।

कौन है रोशनी अंसारी

रोशनी अंसारी (Roshni Ansari) एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। वह भी कोई छोटी मोटी हस्ती नहीं है। इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख 34 हजार से अधिक फोलोअर्स है। वह बैंगलोर की रहने वाली है। रोशनी का कहना है कि लोग भले ही उन्हें आलिया की हमशल्क कहते है, लेकिन वह अपनी खुद की पहचान बनाना चाहती है और बॉलीवुड में काम करना चाहती है। साथ ही रोशनी खुद को आलिया भट्ट की बड़ी फैन भी बताती है। 

यह भी देखें- Disha Patani: ट्रास्पैरेंट गाउन पहनकर एक्ट्रेस ने मचाई सनसनी, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

पिछले साल सेलेस्टी बैरागी का वीडियो हुआ था वायरल

पिछले साल भी सोशल मीडिया पर एक लड़की का डांस वीडियो वायरल हुआ था, और वह भी आलिया की डॉपलगैंगर (Doppelganger) लगती थी। वह असम की रहने वाली थी और उसका नाम सेलेस्टी बैरागी (Celesti Bairagey) था। वीडियो देखकर आप भी चकमा खा सकते है और लगेगा कि ये वास्तव में आलिया भट्ट ही है।

मदरहुड एन्जॉय कर रही है आलिया भट्ट

आलिया भट्ट इन दिनों अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही है। नवंबर में वह और रणबीर कपूर एक बेटी के माता पिता बने थे, जिसका नाम उन्होंने राहा रखा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आई थी। जल्द ही वह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani ) में नजर आने वाली है। 

यह भी देखें- Arya 3 के रिलीज से पहले ही Sushmita Sen के चेहरे पर छाई खुशी, खुद को गिफ्ट की करोड़ो की कार

Published By : Digital Desk

पब्लिश्ड 22 January 2023 at 12:49 IST