अपडेटेड 3 November 2024 at 21:52 IST
Singham Again: 5-5 हीरो पर अकेले भारी पड़ा ये विलेन! डूब जाती फिल्म अगर नहीं होता 'डेंजर लंका'
Rohit Shetty की Singham Again से जुड़ी कुछ बातों के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। इस आर्टिकल में आज हम कुछ ऐसा ही बताने जा रहे हैं।
Singham Again: रोहत शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम फ्रेंचाइजी वाली सिंघम अगेन (Singham Again) इन दिनों काफी सुर्खियों में है। 1 नवंबर 2024 को रिलीज हुई कॉप यूनिवर्स सिंघम की ओपनिंग डे पर ही थिएटर्स में दहाड़ सुनाई दी। हालांकि इस फिल्म में एक्शन (Action Film) से ज्यादा इसमें नजर आने वाले 5-5 हीरो पर अकेले भारी पड़ते विलेन अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बातें ज्यादा हो रही हैं। वैसे तो फिल्म रिलीज होने से पहले अर्जुन को फिल्म की कमजोर कड़ी के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन अब यही मूवी की ताकत बनते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, सिंघम अगेन (Singham Again) की रिलीज से पहले अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Singham Again Role) को फिल्म के लिए खतरा बताया गया था, लेकिन रिलीज के बाद उन्होंने सिनेमाघरों में धुआं उड़ा दिया है। हालांकि अर्जुन को खतरा बताए जाने के पीछे उनकी फिल्मों का रिकॉर्ड है, जो इतना खराब है कि इस पर सवाल उठना लाजमी था, लेकिन एक्टर ने उसे गलत साबित करते हुए फिल्म में तबाही मचा दी है। आइए अर्जुन कपूर (Singham Again Role) के दमदार किरदार और एक्टिंग के बारे में जानते हैं।
अर्जुन कपूर के सामने पानी भरते नजर आए अजय-अक्षय
लंबे समय से एक हिट फिल्म की तलाश कर रहे अर्जुन कपूर (Singham Again) को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपनी कॉप यूनिवर्स में कमाल दिखाने का मौका दिया। रोहित ने अर्जुन से लड़ने के लिए 5-5 सितारों को जमा किया, लेकिन फिर भी ये 5 स्टार्स फिल्म में विलेन बने अर्जुन के सामने पानी भरते नजर आए। बता दें कि फिल्म में उन्हें बहुत बड़ा रोल मिला, जिसपर वह खरे भी उतरे।
विलेन के आगे स्टार्स के रंग हुए बेरंग
फिल्म में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Singham Again Character) के कैरेक्टर का नाम जुबैर हफीज है, जिसे 'डेंजर लंका' भी कहा जा रहा है। फिल्म देखने मिल रहे लोगों के रिव्यू के हिसाब से अगर मूवी डेंजर लंका यानी अर्जुन नहीं होते तो, रोहित शेट्टी के सिंघम की नैया डूब जाती। बता दें कि जब फिल्म में अर्जुन की एंट्री होती है, तो उनका लुक जबरदस्त था, लेकिन जब विलेन अपने असली रंग में आता है, तो बाकी रंग बेरंग लगने लगते हैं। अर्जुन कपूर ने बाजीराव सिंघम यानी अजय देवगन के लिए एक-एक कर कई परेशानियां खड़ी की। इन सब में अर्जुन की एक्टिंग ने लोगों को काफी इम्प्रेस किया। कुल मिलाकर बात इतनी है कि जब अर्जुन पर्दे पर आते हैं, तो लगता है कि अब कुछ खौफनाक होगा।
यह भी पढ़ें… 'दाल बाटी चूरमा खाकर आना, क्योंकि...' Diljit Dosanjh ने क्यों और किससे की ये खास फरमाइश?
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 3 November 2024 at 21:52 IST