अपडेटेड 9 October 2025 at 18:30 IST
Kanika Kapoor Weight Loss: Paris Fashion Week में कनिका कपूर का लुक देख फैंस हुए शॉक, कहा- 'आखिर पतले होने के लिए ऐसा क्या खा लिया?'
Kanika Kapoor Weight Loss: Paris Fashion Week में सिंगर कनिका कपूर का नया स्लिम वीडियो सामने आया है। जो इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। क्योंकि उनका वजन अचानक घट गया है। सभी फैंस इस वेटलॉस के बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्या खा लिया है जिससे इतने तेजी से वजन कम हो रहा है।
Kanika Kapoor Weight Loss: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर की खूबसूरती फैंस को हर बार पसंद आती है। हालांकि अभी हाल ही में पेरिस फैशन वीक 2025 में चैनल शो के दौरान कनिका कपूर बेहद अलग अंदाज में दिखीं। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि क्या वाकई कनिका कपूर ने अपने शरीर पर ऐसा क्या करवा लिया और ऐसा क्या खा लिया है?
जिससे उनका वजन इतना जल्दी कम हो गया है। फैंस उनकी तस्वीरों को देखकर अभी भी हैरान हो रहे हैं। कई लोग उनके इस अचानक बदले हुए लुक को देख कह रहे हैं कि क्या उन्होंने ओजेम्पिक जैसी वजन घटाने वाली दवा का सहारा लिया है? कई फैंस इनके इस लुक को देखकर काफी तारीफ कर रहे हैं। उनके फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
क्या कनिका कपूर ने वेट लॉस के लिए लिया है कोई ड्रग्स?
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, ओजेम्पिक एक दवा है। जो टाइप 2 डायबिटीज के इलाज के लिए बनाई गई थी, लेकिन पिछले कुछ सालों में यह वजन घटाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
आपको बता दें, इससे पहले भी कई हॉलीवुड सेलेब्रिटी जैसे किम कर्दाशियां, एमी शूमर के भी इस दवा के इस्तेमाल की अफवाहें रही हैं। लेकिन अभी तक इसे लेकर किसी न आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
यह दवा भूख को कंट्रोल करती है और शरीर में इंसुलिन के स्तर को संतुलित रखती है। जिससे वजन आसानी से घट जाता है। डॉक्टर इसे आसानी से लेने की सलाह नहीं देते हैं।
ये भी पढ़ें - Washing Machine Hack: सफेद कपड़ों को सेकेंडों में चमकाएगा ये एक गोली, बस वॉशिंग मशीन में डालें और देखें कमाल
कनिका कपूर ने नहीं दिया कोई रिएक्शन
कनिका कपूर के इस लूक को लेकर उन्होंने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन फैंस अभी भी शॉक हैं कि उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन कैसे हुआ? वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया है कि वह बहुत डल और थकी दिखाई दे रही हैं।
वहीं कई यूजर्स का कहना है कि वह पहले से और भी ज्यादा ग्लैमरस और फिट दिखाई दे रही हैं।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 9 October 2025 at 17:36 IST