अपडेटेड 17 February 2026 at 21:44 IST

Sidharth Malhotra Father Passes Away: सिद्धार्थ के पिता Sunil Malhotra का निधन, दिल्ली में हुआ अंतिम संस्कार, बेटे ने किया भावुक पोस्ट

Sidharth Malhotra Father Passes Away: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है। उनके जाने से परिवार में शोक छाया हुआ है। एक्टर के पिता का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा।

Follow :  
×

Share


Sidharth Malhotra Father Passes Away | Image: INSTGARAM

Sidharth Malhotra Father Passes Away: बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का 14 फरवरी को दिल्ली में निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही एक्टर ने अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ दिल्ली रवाना हो गए और अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल हुए। 

लंबे समय से चल रहे थे बीमार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुनील मल्होत्रा काफी समय से बीमार थे। वह मर्चेंट नेवी में कैप्टन भी रह चुके थे और पिछले कुछ समय से पैरालाइज्ड थे, जिसके चलते उन्हें व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ता था। परिवार इस क्षति से गहरे सदमे में है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने पिता के बेहद करीब थे और उनके निधन से वह पूरी तरह से टूट गए हैं। 

 


पिता की सेहत को लेकर जताई थी चिंता

बीते वर्ष एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पिता की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि काम के कारण मुंबई में रहने की वजह से उन्हें अफसोस होता है कि उनकी मां दिल्ली में अकेले रहकर पिता की देखभाल करती हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया था कि मां ने पिता की हालत को लेकर कई बातें उनसे छिपाईं और उन्हें बाद में एहसास हुआ कि उन्होंने मां के त्याग को पूरी तरह समझ नहीं पाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

फिल्म योद्धा की स्क्रीनिंग के दौरान सिद्धार्थ को अपने पिता की व्हीलचेयर संभालते और उनका हाथ थामे देखा गया था। उस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसे देखकर पिता और बेटे के बॉन्ड की लोगों ने तारीफों के पुल बांध दिए थे। इस दुख की घड़ी में इंडस्ट्री के कई सितारे और प्रशंसक अभिनेता और उनके परिवार को सांत्वना दे रहे हैं ।
 

यह भी पढ़ें: फाइबर का खजाना होता है हरा चना, जानिए इसके खाने के क्या हैं फायदे

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 17 February 2026 at 21:36 IST