अपडेटेड 12 October 2021 at 23:44 IST

श्रुति हासन ने पिता कमल हासन के साथ मनाया बहन अक्षरा का बर्थडे; शेयर की खास तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने पिता कमल हासन के साथ मिलकर बहन अक्षरा का बर्थडे मनाया है। एक्ट्रेस ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Follow :  
×

Share


Image: Instagram/@shrutzhaasan | Image: self

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन(Shruti Haasan) अपनी फिल्मी कैरियर के साथ-साथ अपनी फैमिली(Family) और पर्सनल लाइफ( personal life) को लेकर भी फैंस के बीच बनी होती हैं। एक्ट्रेस ने 12 अक्टूबर को अपनी बहन अक्षरा हासन( Akshara Haasan ) का 30वां बर्थडे अपने पिता कमल हासन(Kamal Haasan) के साथ मिल कर मनाया। उन्होंने सेलिब्रेशन की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिस पर फैंस द्वारा लगातार बर्थडे विश मिल रहा है। पार्टी में श्रुति हासन के बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका( Santanu Hazarika) भी मौजूद थे।

श्रुति हासन ने(Shruti Haasan) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ने अपनी बहन के बर्थडे की तस्वीरों को शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा '' हैप्पी बर्थडे @ अक्षरा। आप मेरी हैं प्रिय ❤️ हमारे पास जो कुछ भी है उसके लिए हम खुश हैं''। इस दौरान अक्षरा ने भी उन्हें तुरंत रिप्लाई देते हुए कहा 'थैंक यू माई अक्का। लव यू ❤️❤️''।  इस पोस्ट पर फैंस ने भी लव रिएक्शन और दिल के इमोजी लगाते हुए बर्थडे विश किया।

दोनों बहन को एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। क्योंकि दोनों ने अब तक कई पोस्ट फैंस के बीच शेयर किए हैं। हाल ही में श्रुति ने अपनी बहन के लिए एक नोट लिखा। इसमे दोनों रेड कार्रेपट पर चलती हुई नजर आई थीं। उन्होंने लिखा ''जब आपकी एक बहन होती है तो आपको किसी और चीज की जरूरत नहीं होती है ❤️”।

  ये भी पढ़ें- रेड ड्रेस में राखी सावंत ने शेयर किया ग्लैमरस तस्वीर, फैंस ने कहा 'लाल मिर्च'

काम की बात करें, तो अक्षरा शमिताभ, कदरम कोंडन, लाली की शादी में लड्डू दीवाना, और बहुत कुछ जैसी फिल्मों में में अभिनय किया है। वहीं दूसरी ओर श्रुति को हासन को लक, और गब्बर इज बैक जैसी कई फिल्मों के लिए जाना जाता है।

ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने ग्लैमरस लुक में बिखेरा जादू, तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा हुईं धोखाधड़ी का शिकार, इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Published By : Ashwani Rai

पब्लिश्ड 12 October 2021 at 23:44 IST