रूमर्ड BF राहुल संग पहाड़ों में छुट्टियां मनाने गई थीं श्रद्धा कपूर? वायरल फोटो देख टूटा फैंस का दिल
Shraddha Kapoor-Rahul Mody: श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के प्यार के किस्से आए दिन सुनने को मिलते रहते हैं। अब पता चला है कि दोनों साथ में वेकेशन पर गए थे।
Shraddha Kapoor-Rahul Mody: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह कभी फैंस से रूबरू होने का मौका नहीं गंवाती और फनी-फनी पोस्ट करती रहती हैं। हालांकि, इन दिनों वह अपने रूमर्ड रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। ऐसी खबरें हैं कि वह राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं और अब इससे जुड़ा एक सबूत भी फैंस को देखने के लिए मिल गया है।
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के प्यार के किस्से आए दिन सुनने को मिलते रहते हैं। दोनों इस साल मार्च में हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी साथ गए थे, तबसे उनके रिलेशनशिप रूमर्स को और हवा मिल गई। और अब ऐसा पता चला है कि श्रद्धा कुछ दिन पहले जब पहाड़ों में घूमने गई थीं, तब राहुल भी उनके साथ थे। ऐसा फैंस का कहना है।
पहाड़ों में रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग घूमने गई थीं श्रद्धा कपूर?
तू झूठी मैं मक्कार फेम एक्ट्रेस पिछले महीने अप्रैल में छुट्टियां मनाने के लिए पहाड़ों में गई थीं। वहां से एक्ट्रेस लगातार तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपडेट दे रही थीं। अब सोशल मीडिया से पता चला है कि बीते दिनों उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी भी छुट्टियां मनाने के लिए पहाड़ों में गए थे। उनकी जो फोटो तेजी से वायरल हो रही है, उसमें उनकी पीछे की लोकेशन बिल्कुल वैसी ही दिख रही है जैसी श्रद्धा कपूर की फोटो में दिख रही थी।
बस फिर क्या था, फैंस ने कड़ी से कड़ी जोड़ना शुरू कर दिया और कयास लगाने लगे कि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी एक साथ ही ट्रिप पर गए थे। इन वायरल तस्वीरों में दोनों ही एक ब्लू काउच पर बैठे हुए हैं और पीछे खिड़की से बर्फीले पहाड़ दिख रहे हैं।
श्रद्धा कपूर ने तो अपनी फोटो खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए 16 अप्रैल को शेयर की थी और कैप्शन के जरिए फैंस से ये भी पूछा था कि वह कहां हैं। हालांकि, राहुल की फोटो अभी तीन दिन पहले ही सामने आई है जब उनकी बहन सोनिका मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने भाई की पहाड़ों वाली फोटो अपलोड की। बता दें कि सोनिका मोदी के इस पोस्ट को श्रद्धा कपूर ने भी लाइक किया है।
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है जिसके बाद से उनके रिलेशनशिप रूमर्स उड़ने लगे। फिर जब दोनों अंबानी के प्री-वेडिंग बैश में पहुंचे तो खबरें बढ़ने लगी। फिर रिहाना के लाइव परफॉर्मेंस से उनका एक वीडियो लीक हो गया जिसमें दोनों साथ में कॉन्सर्ट एंजॉय करते देखे गए। और अब ये तस्वीरें इस बात की गवाही देती दिख रही हैं कि शायद श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी वाकई एक-दूसरे के प्यार में हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 17 May 2024 at 07:52 IST