'पड़े-पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी, नाचते हुए मरी तो...', श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' के टीजर ने मचाई सनसनी, प्रेग्नेंट विठाबाई के रोल में आईं नजर
Eetha Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर मोस्ट अवेटेड मराठी ड्रामा 'ईथा' में ऐसे अंदाज में नजर आई कि रोंगटे खड़े हो गए। श्रद्धा का अवतार देख फैंस हैरान हो रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड मराठी ड्रामा 'ईथा' (Eetha) का टीजर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका दमदार लुक देखने को मिल रहा है।
दरअसल, 'कॉकटेल 2' के साथ 'ईथा' का दमदार टीजर अटैच किया गया है। इसमें श्रद्धा कपूर लेजेंडरी मराठी तमाशा कलाकर विठाबाई नारायणगांवकर के किरदार में नजर आ रही हैं। टीजर में एक्ट्रेस का लुक और लाजवाब एक्टिंग देखकर फैंस हैरान हो रहे हैं।
'ईथा' का दमदार टीजर वायरल
'ईथा' के रोंगटे खड़े कर देने वाले टीजर की शुरुआत श्रद्धा कपूर से होती है, जो कि प्रेग्नेंट हैं। वो स्टेज पर दर्द में बुरी तरह कराहती नजर आ रही हैं। लेबर पेन से गुजरते ही वो दर्द से जमीन पर गिर पड़ती हैं। इस हाल में वो स्टेज पर ही बच्चे को जन्म देती हैं।
दमदार रोल में दिखीं श्रद्धा कपूर
अगले ही पल वो ट्रेडिशनल साड़ी में घुंघरुओं की झंकार के साथ एंट्री लेती हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में श्रद्धा का वॉयसओवर इस सीन को और दमदार बनाता है। वो कहती हैं, 'पड़े-पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी, पर नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी।' इसके तुरंत बाद गुस्सैल आवाज सुनाई देती है, 'तो मर जा।'
मराठी तमाशा डांसर के रूप में किया परफॉर्म
फिर वो नौवारी साड़ी पहने, बालों में गजरा, नाक में नथ और माथे पर बड़ी सी बिंदी लगाए मराठी तमाशा डांसर के रूप में परफॉर्म करती है। उनके एनर्जेटिक और आक्रामक लावणी डांस ने फैंस का रोमांच बढ़ा दिया। परफॉर्मेंस के बीच उनके चेहरे पर दर्द, गुस्सा और डांस के प्रति जुनून साफ झलक रहा है। फिलहाल टीजर इंटरनेट पर आग की तरह फैल चुका है।
कब रिलीज होगी ‘ईथा’?
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी 'ईथा' 28 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हो सकती है। इसमें श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अहम रोल में हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 19 June 2026 at 13:29 IST