अपडेटेड 25 October 2023 at 13:12 IST
श्रद्धा कपूर ने मंदिर में की नई गाड़ी की पूजा, दशहरा पर खुद को गिफ्ट की थी रेड कलर की Lamborghini
Shraddha Kapoor New Car: श्रद्धा कपूर लंबे समय से लेम्बोर्गिनी खरीदना चाहती थीं। अब जाकर उनकी ये मुराद पूरी हुई है तो वह बेहद उत्साहित हैं।
Shraddha Kapoor New Car: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने दशहरा के शुभ मौके पर खुद को एक बड़ा तोहफा दिया है। बागी स्टार ने 24 अक्टूबर 2023 को एक नई लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका कार (Lamborghini Huracan Tecnica) खरीदी है जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब वह अपनी नई कार को लेकर इस्कॉन मंदिर में पूजा करने गई हैं।
खबर में आगे पढ़ें-
- श्रद्धा कपूर ने खरीदी लग्जरी कार
- श्रद्धा के घर आई लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका कार
- श्रद्धा कपूर ने इस्कॉन मंदिर में की नई गाड़ी की पूजा
श्रद्धा कपूर ने खरीदी लग्जरी कार
स्त्री फेम एक्ट्रेस लंबे समय से लेम्बोर्गिनी खरीदना चाहती थीं। अब जाकर उनकी ये मुराद पूरी हुई है तो वह बेहद उत्साहित हैं। खबरों की माने तो उन्होंने ये रेड कलर की लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका कार को करीब 4 करोड़ रुपए में खरीदा है। जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, फैंस ने एक्ट्रेस को बधाई देना शुरू कर दिया है। ये कार अगस्त 2022 में लॉन्च हुई थी। अब ये श्रद्धा कपूर के घर पहुंच गई है।
श्रद्धा कपूर ने इस्कॉन मंदिर में की नई गाड़ी की पूजा
वरिंदर चावला ने बुधवार को एक वीडियो शेयर किया है जिसमें श्रद्धा कपूर को अपनी नई सवारी के साथ देखा जा सकता है। लाल रंग की गाड़ी को ड्राइव करके एक्ट्रेस फूली नहीं समा रही थीं। उन्होंने पिंक कलर का सूट पहना हुआ था। साथ ही माथे पर बिंदी और उनके कान के झुमके पूरी लाइमलाइट चुरा ले गए।
जब वह अपनी नई कार से घर से बाहर निकली रही थीं, तब पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। एक्ट्रेस ने कार का शीशा नीचे किया और पैप्स को बधाई के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि वह अपनी नई सवारी को लेकर जुहू के इस्कॉन मंदिर में पूजा करने जा रही हैं। जब एक पैप ने कहा- क्या गाड़ी है तो एक्ट्रेस फौरन बोलीं- गाड़ी नहीं, ये रथ है। उनकी पूजा करने की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं।
इस बीच, श्रद्धा के काम की बात करें तो वह आखिरी बार इसी साल आई फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर कपूर के साथ नजर आईं थीं। अब वह राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी के साथ फिल्म 'स्त्री 2' में दिख सकती हैं।
(images- Varinder Chawla)
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 25 October 2023 at 13:12 IST




