अपडेटेड 13 July 2023 at 08:01 IST

शेखर कपूर ने एक्स वाइफ सुचित्रा को दिया जवाब, कहा- आखिरकार मैं इंसान हूं...

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने डायरेक्शन का कमाल दिखाने वाले शेखर कपूर ने क्रिप्टिक पोस्ट कर सुचित्रा कृष्णामूर्ति के सवालों का जवाब दिया है।

Follow :  
×

Share


PC: instagram | Image: self

Shekhar Kapur Cryptic Post: सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने एक इंटरव्यू में पति शेखर कपूर को 'बेवफा' बताया था। शेखर ने इस आरोप का जवाब भी क्लासी अंदाज में दिया है। क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा कि वो इंसान हैं। अपनी भावनाओं को कलम के सहारे शेखर ने जाहिर किया है।

खबर में पढ़ें

  • इंसानी फितरत का Shekhar ने दिया ब्योरा
  • गलतियों से सबक लेने की बात भी की गई है
  • सुचित्रा ने इंटरव्यू में लगाया था चीटिंग का आरोप

सुचित्रा के आरोप

Suchitra Shekhar kaveri

एक्ट्रेस-सिंगर सुचित्रा कृष्णामूर्ति ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने अपने एक्स पति और दिग्गज डायरेक्टर शेखर कपूर को बुरा पति बताया। उन्होंने चीटिंग का भी आरोप लगाया। शादी के पहले 'कभी हां और कभी ना' वाली स्थिति का भी जिक्र किया। बताया कैसे 19 साल में प्यार हुआ। पेरेन्ट्स को काफी मनाने के बाद 21 साल में शादी की। 12 साल तक रिश्ता चला फिर तलाक ले लिया। दोनों की एक बेटी भी है। अब 13 साल बाद उन्होंने उस रिश्ते में आई कड़वाहट और दूरियों का जिक्र बेबाकी से किया। इसमें उन्होंने अभिनेत्री प्रीति जिंटा को कभी माफ ना करने की बात भी कही थी।

शेखर ने कही दिल की बात

 

अब शेखर कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट साझा की और बेबसी बताई। लिखा आखिरकार 'वो एक इंसान हैं'। ये एक लंबी कविता है जिसमें संकेतों में कहा गया है कि वो ईर्ष्यालु, आहत, भ्रमित हैं क्योंकि आखिरकार वो केवल इंसान हैं। कविता के एक पैरा में शेखर ने दयालु, रचनात्मक और आध्यात्मिक होने के बारे में बात की। अंत में जीवन में गलतियों से सीखने की बात की।

यूजर्स बोले- कोरे जज्बात

Suchitra Shekhar kaveri

शेखर के इस पोस्ट पर उनके फॉलोअर्स ने रिएक्ट किया। ज्यादातर ने उनकी आर्ट फॉर्म को लाजवाब करार दिया। एक यूजर ने लिखा- कितनी खूबसूरत पंक्तियां हैं कोरे जज्बात हैं ये। एक फैन ने लिखा बहुत गहरी बात आपने लिखी है। द फेरल बॉन्ग नाम के यूजर ने उन दो शब्दों की तारीफ की जिनका जिक्र शेखर ने किया है। लिखा- दो शब्द गहरे समा गए। एक कम्पैशन (करुणा) और दूसरा फॉरगिवनेस (माफ करना)। इसमें आत्मसात करने वाला फ्लेवर मिला दें तो आप हमेशा खुश रह सकते हैं।

(PC: Twitter)

ये भी पढ़ें-  सुचित्रा ने तलाक के सालों बाद Shekhar Kapur पर लगाया बेवफाई का आरोप, कहा- उस व्यक्ति की सोच…

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 13 July 2023 at 07:58 IST