अपडेटेड 22 November 2023 at 11:23 IST

गले में माला, माथे पर चंदन… शिवभक्ति में लीन दिखीं Shehnaaz Gill की फोटो वायरल

Shehnaaz Gill ने देवभूमि उत्तराखंड से एक नई फोटो शेयर की है जिसमें वह शिवभक्ति में लीन नजर आ रही हैं।

Shehnaaz Gill Pic image- Shehnaaz Gill instagram | Image: self

Shehnaaz Gill Pic: बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों ब्रेक पर हैं। उन्होंने रेस्ट करने के लिए देवभूमि उत्तराखंड जाने का फैसला किया है जहां उन्होंने बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। अब हौसला रख स्टार ने एक और फोटो शेयर की है जिसमें वह शिवभक्ति में लीन नजर आ रही हैं।

खबर में आगे पढ़ें-

  • देवभूमि में अच्छा समय बिता रहीं शहनाज गिल 
  • शहनाज गिल की नई फोटो ने खींचा फैंस का ध्यान
  • जब शहनाज गिल ने किए बद्रीनाथ धाम के दर्शन 

देवभूमि में अच्छा समय बिता रहीं शहनाज गिल 

शहनाज गिल ने इस साल ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा है। उसके बाद उनकी दूसरी फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ भी पिछले महीने ही रिलीज हुई है जिसे दर्शकों से मिले जुले रिव्यू मिले थे। पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस ने फिल्म में अपने बोल्ड अवतार से जमकर सुर्खियां बटोरी थी। अब वह काम से ब्रेक लेकर उत्तराखंड चली गई हैं जहां वह खूबसूरत वादियों के बीच रिलैक्स कर रही हैं।

शहनाज गिल की नई फोटो ने खींचा फैंस का ध्यान

एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने ट्रिप से अपडेट साझा कर रही हैं। उन्होंने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टा हैंडल पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनका अलग ही रूप देखने के लिए मिल रहा है। इस फोटो में उनके गले में फूलों की माला डली हुई है, वहीं माथे पर चंदन लगा है। हालांकि, फैंस की नजरें टिक गईं उनकी फोटो के बैकग्राउंड पर जिसमें एक दीवार पर भगवान शिव और माता पार्वती की पेंटिंग बनी हुई है। 

अब उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसपर फैंस प्यार भरे रिएक्शन दे रहे हैं। सिंगर बी प्राक ने भी कमेंट करते हुए लिखा है- भक्ति ही शक्ति है। उनके अलावा, और भी कई ऐसे फैंस हैं जो शहनाज का ये अंदाज देखकर फिदा हो गए हैं।

जब शहनाज गिल ने किए बद्रीनाथ धाम के दर्शन 

शहनाज गिल हाल ही में बद्रीनाथ पहुंची थी, जहां उन्होंने बद्री विशाल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर के सामने खड़ी होकर तस्वीर भी खिंचवाई जो फैंस को काफी पसंद आई थी।

(image- Shehnaaz Gill instagram) 

ये भी पढ़ेंः 'दिल न जानेया...' खराब गला होने के बावजूद शहनाज गिल ने गाया रोमांटिक सॉन्ग, यूजर्स बोले- 'वाह क्या आवाज है...'

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 22 November 2023 at 11:17 IST