अपडेटेड 27 November 2024 at 18:13 IST

ये बिहारी, गली का गुंडा, हमारी बेटी.... जब Shatrughan Sinha को पूनम की मां ने कर दिया था रिजेक्ट

Shatrughan Sinha: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में शत्रुघ्न सिन्हा ने वो किस्सा सुनाया जब उनकी सासू मां ने शुरुआत में उनका रिश्ता रिजेक्ट कर दिया था।

शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम सिन्हा | Image: instagram

Shatrughan Sinha : कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में मशहूर एक्टर और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा अपने परिवार के साथ पहुंचे। शो में उनकी पत्नी पूनम सिन्हा, बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दामाद जहीर इकबाल ने भी शिरकत की। इस दौरान, सिन्हा फैमिली ने काफी मजेदार किस्से शेयर किए जिसे सुन आपकी हंसी छूट जाएगी।

 

शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम सिन्हा संग अपनी शादी से जुड़े कई रोचक किस्से सुनाए और ये भी बताया कि कैसे उनकी सासू मां ने शुरू में उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। उन्होंने अपनी लव स्टोरी भी सुनाई है।

 

पूनम सिन्हा की मां को पसंद नहीं थे शत्रुघ्न सिन्हा 

 

एपिसोड के दौरान जब अर्चना पूरन सिंह ने पूनम सिन्हा से पूछा कि उनमें और शत्रुघ्न में से किसने किसे पहले प्रपोज किया था तो एक्टर ने जवाब दिया- 'इन्होंने मुझसे प्रपोज करवाया।' फिर उन्होंने आगे ये भी खुलासा किया कि कैसे पूनम की मां इस रिश्ते से खुश नहीं थीं और शादी से इनकार कर रही थीं।

 

 

पूनम सिन्हा ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा के बड़े भाई उनकी मां से मिलने के लिए उनके घर आए थे और बात करने लगे। पूनम की मां ने सीधा सीधा शादी से मना कर दिया और कहा कि वो फिल्म इंडस्ट्री के किसी लड़के से अपनी बेटी की शादी कतई नहीं करवाएंगी। 

 

शत्रुघ्न सिन्हा को सासू मां ने बताया ‘गली का गुंडा’

 

इतना ही नहीं, कालीचरण फेम सुपरस्टार ने इससे जुड़ा एक और मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने कपिल शर्मा के शो में ये भी बताया कि उनकी सास ने उनके बड़े भाई से क्या कहकर रिश्ता रिजेक्ट किया था। पूनम की मां ने शत्रुघ्न के भाई से कहा- “क्या तुमने अपने भाई को देखा है? ये बिहारी, गली का गुंडा और हमारी बेटी दूध की धुली, गोरी और मिस इंडिया। अगर आप इन दोनों को एक साथ खड़ा कर दें और कलर फोटो लें, तो ये ब्लैक एंड व्हाइट ही दिखेगी”।

 

ये भी पढ़ेंः एक ही दिन होगी Nagarjuna के दोनों बेटों की शादी? अखिल अक्किनेनी की सगाई की तस्वीरें मचा रहीं धमाल

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 27 November 2024 at 09:43 IST