अपडेटेड 27 June 2024 at 07:20 IST

सोनाक्षी की शादी से नाखुश की खबरों के बीच शत्रुघ्न ने शेयर किया अनसीन वीडियो, दामाद जहीर संग की पूजा

Shatrughan Sinha on Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें चार दिन बाद भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।

सोनाक्षी-जहीर की शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा | Image: @ShatruganSinha/X

Shatrughan Sinha on Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सात साल के रिलेशनशिप के बाद 23 जून 2024 को सिविल मैरिज कर ली है। इस इंटिमेट वेडिंग में उनके परिवारवाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अब दुल्हनिया के पिता और सीनियर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्रोलिंग के बीच शादी को लेकर पोस्ट किया है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें चार दिन बाद भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपने एक्स हैंडल के जरिए एक लंबा चौढ़ा नोट लिखकर बेटी को शादी की बधाई दी है और साथ ही इवेंट के कई इनसाइड तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं। 

शत्रुघ्न सिन्हा ने किया बेटी सोनाक्षी की शादी पर पोस्ट

एक्टर और टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया के जरिए कई सारे वीडियो क्लिप्स और तस्वीरें अपलोड की हैं जिनमें दिख रहा है कि कैसे भले ही सोनाक्षी और जहीर ने कोर्ट मैरिज की हो लेकिन रस्में ट्रेडिशनल तरीके से हुई हैं। चाहे कन्यादान हो या सोनाक्षी सिन्हा की ब्राइडल एंट्री…सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिन्हें देख फैंस इमोशनल हो जाएंगे।

शत्रुघ्न ने जो वीडियो क्लिप्स शेयर की हैं, उनमें पहले वीडियो में कपल को पूजा करते देखा जा सकता है। वीडियो में शत्रुघ्न, उनकी पत्नी पूनम सिन्हा, जहीर और सोनाक्षी बैठे नजर आ रहे हैं जबकि पंडित कुछ मंत्रोच्चारण कर रहे हैं। दूसरी क्लिप में सोनाक्षी एंट्री करती दिख रही हैं। बाद की तस्वीरें सोनाक्षी और जहीर के रिसेप्शन पार्टी की हैं।

Shatrughan Sinha

“वेडिंग ऑफ द सेंचुरी”

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे इन अनदेखी तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए इसे सदी की शादी बता दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- “आभार के भाव के साथ, हम उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने हमारे साथ इस स्पेशल दिन को सेलिब्रेट किया। ये आप लोगों के प्यार और सोनाक्षी और जहीर के लिए बधाई संदेशों के साथ वेडिंग ऑफ द सेंचुरी बन गई है जब उनकी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू हो रहा है”।

ये भी पढ़ेंः जहीर इकबाल से शादी कर बुरी फंसी सोनाक्षी सिन्हा? आखिरकार ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 27 June 2024 at 07:15 IST