अपडेटेड 19 February 2026 at 07:12 IST
O'Romeo Box Office Collection: बजट के कितने करीब पहुंची शाहिद की 'ओ रोमियो'? जानें बुधवार का कुल कलेक्शन
O' Romeo Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने पहले वीकेंड में शानदार कमाई कर यह साबित कर दिया है कि फिल्म को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
O' Romeo Box Office Collection Worldwide: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 6 दिन पूरे होने तक फिल्म अच्छी-खासी कमाई कर चुकी है और शाहिद कपूर की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है और यह अपने बजट से कितनी दूर है।
‘ओ रोमियो’ की अब तक कमाई
- पहला दिन (शुक्रवार): 8.5 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन (शनिवार): 12.65 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन (रविवार): 9 करोड़ रुपये
- चौथा दिन (सोमवार): 4.85 करोड़ रुपये
- पांचवां दिन (मंगलवार): 5.35 करोड़ रुपये
- छठा दिन (बुधवार): 3.50 करोड़ रुपये
अगर बात करें इसके अब तक के कुल कलेक्शन की तो 'ओ रोमियो' ने अब तक 43.85 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले दो दिनों में अच्छी शुरुआत की, लेकिन वीकडेज में इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली। इसके बावजूद 6 दिनों में करीब 44 करोड़ रुपये की कमाई करना एक ठीक-ठाक प्रदर्शन माना जा रहा है।
बजट से कितनी दूर है ‘ओ रोमियो’?
फिल्म का बजट लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आई हैं। कुछ ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 75 से 80 करोड़ रुपये है, जबकि कुछ जगहों पर इसका कुल बजट 150 करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है। अगर 75-80 करोड़ के बजट को देखा जाए तो फिल्म अब अपने बजट के काफी करीब पहुंच चुकी है और हिट होने के लिए इसे अभी करीब 5 से 10 करोड़ रुपये की और कमाई करनी होगी। वहीं अगर 150 करोड़ के बड़े बजट की बात करें, तो फिल्म को हिट होने के लिए अभी लंबा सफर तय करना बाकी है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘ओ रोमियो’ ने अब तक वर्ल्डवाइड 65 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। आने वाले वीकेंड पर अगर दर्शकों की संख्या बढ़ती है, तो फिल्म जल्द ही 70 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
थिएटर ऑक्यूपेंसी
फिल्म ‘ओ रोमियो’ की मंगलवार यानी 17 फरवरी 2026 को 10.67% हिंदी ऑक्यूपेंसी रही है। वहीं बुधवार यानी 18 फरवरी 2026 को 9.07% हिंदी ऑक्यूपेंसी बताई जा रही है। वीकडेज के हिसाब से यह ऑक्यूपेंसी औसत मानी जा सकती है।
दमदार स्टारकास्ट
‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, अरुणा ईरानी, फरीदा जलाल और हुसैन दलाल जैसे कई बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ से प्रेरित है। शाहिद कपूर फिल्म में हुसैन उस्तरा और तृप्ति डिमरी अफ्शा कुरैशी के किरदार में दिखाई दे रही हैं।
‘ओ रोमियो’ ने शुरुआत अच्छी की है, लेकिन भारी बजट के चलते फिल्म के लिए आगे का सफर काफी अहम है। अगर आने वाले दिनों में वीकेंड पर कलेक्शन में तेजी आती है, तो फिल्म की कमाई और मजबूत हो सकती है। अब देखना यह होगा कि शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कितना लंबा खेल पाती है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 19 February 2026 at 07:10 IST