अपडेटेड 10 November 2021 at 12:37 IST

Satyameva Jayate 2: नोरा फतेही का नया गाना 'Kusu Kusu' का वीडियो रिलीज, दिलकश अंदाज में मचाया धमाल

सत्यमेव जयते 2 का नया गाना Kusu Kusu हुआ रिलीज, नोरा फतेही ने शेयर किया अपना दिलकश अंदाज, यह गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है ।

Follow :  
×

Share


image- Nora Fatehi, instagram | Image: self

बॉलीवुड अदाकारा नोरा फतेही (Nora Fatehi)  बोल्ड एक्सप्रेशन को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस को उनका फैशन और स्टाइल काफी पंसद आता है। नोरा फैशन के साथ-साथ अपने धमाकेदार डांस के लिए खास तौर पर फेमस हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर धमाल मचाता है। इन दिनों वह अपने नए गाने दिलबर को लेकर सुर्खियों में हैं, जिमसें उनका एक बार फिर दिलकश अंदाज सामने आया है। बता दें सत्यमेव जयते 2 (Satyamev Jayate 2) का नया गाना 'कुसु कुसु' (Kusu Kusu) बुधवार को रिलीज हुआ है, जिसका वीडियो सामने आते धमाल मचा गया है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

नोरा फतेही (Nora Fatehi)  ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने की रिलीज होने की खुशी जाहिर की है, जिसमें उनका धमाकेदार डांस दिख रहा है। गाने में वह झिलमिलाती ड्रेस में अपने बेली मूव्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने गोल्डन कलर का ड्रेस पहना हुआ है। इसमें देख सकते हैं वो अपने दिलकश अंदाओ को बिखेरते हुए डांस कर रही हैं। जगमगाती हुई रोशनी के बीच एक्ट्रेस का यह अंदाज फैंस के ध्यान को आकर्षित कर रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए नोरा ने कैप्शन में लिखा”  भूकंप, फाइनली लिंक आउट” । इस पोस्ट पर फैंस का लगातार प्यार मिल रहा है। कई लोग दिल का इमोजी लगा कर उन्हें शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। 'सत्यमेव जयते 2'  मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित है और यह 25 नवंबर को  सिनेमाघरों में  रिलीज होने वाला है। 

पिंक ड्रेस में नोरा ने मचाया धमाल

नोरा का हाल ही में एक और वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें उन्होंने अपना डांस दिखा कर फैंस को दीवाना बनाया है। इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।  इस दौरान वह पिंक शॉर्ट्स और पिंक कोल्ड शोल्डर टॉप पहने हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वह किसी  महिला के साथ स्टेप बाय स्टेप डांस करती हुई दिखीं। उन्होंने मस्ती भरे अंदाज में खूबसूरत डांस दिखाया है, जिसे अपलोड होते फैंस लगातार तारीफ कर रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इस डांस को करने की खुशी जाहिर की। वीडियो देख राखी सावंत के साथ-साथ कई हस्तियों ने भी कमेंट्स किए।

ये भी पढ़ें- दुबई में राखी सावंत ने डांस कर बिखेरा जलवा, वीडियो शेयर कर कहा- 'सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी'

ये भी पढ़ें- नव्या नवेली नंदा ने 'नानी' जया बच्चन के साथ शेयर की खास तस्वीर, दोनों की जोड़ी ने जीता लोगों का दिल

Published By : Ashwani Rai

पब्लिश्ड 10 November 2021 at 12:29 IST