अपडेटेड 25 February 2026 at 13:42 IST

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को पड़ा दिल का दौरा; वायरल खबर में कितनी सच्चाई? मैनेजर ने बताया सबकुछ

संजय लीला भंसाली की टीम ने बताया कि डायरेक्‍टर बिल्‍कुल स्‍वस्‍थ हैं और हार्ट अटैक वाली खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं है।

Sanjay Leela Bhansali | Image: instagram

सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं जिसमें कहा जा रहा है कि फिल्‍म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को कल रात दिल का दौरा पड़ा है। उन्‍हें कोकिला बेन अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन इन खबरों को डायरेक्टर भंसाली की पीआर टीम की तरफ से अफवाह बताया गया है। संजय लीला भंसाली की टीम ने बताया कि डायरेक्‍टर बिल्‍कुल स्‍वस्‍थ हैं और हार्ट अटैक वाली खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं है। उनकी टीम ने इसे पूरी तरह अफवाह बताया।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ऐसी  खबरें वायरल हो रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि जन्‍मदिन वाली रात यानी कि 24 फरवरी को संजय लीला भंसाली को दिल का दौरा पड़ा है। मुबई के कोकिला बेन अस्‍पताल में डॉ. सुनील वानी के अंडर में उनका इलाज चल रहा है। इस खबर के बाद उनके फैंस चिंतित हो गए और उनकी सलमाती की दुआ मांगने लगे। अब संजय लीला भंसाली की पीआर टीम ने साफ कर दिया है कि ये खबर महज अफवाह है और डायरेक्‍टर पूरी तरह फिट हैं।

इसे भी पढ़ें- रिंकू सिंह के पिता को हुई है ये जानलेवा बीमारी, अभी भी हैं वेंटिलेटर पर; तो क्या T20 वर्ल्‍ड कप के बाकी मैच खेल पाएगा तूफानी क्रिकेटर?

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 25 February 2026 at 13:42 IST