अपडेटेड 13 March 2025 at 09:32 IST
संजय दत्त को विदेश में दिखी 'जादुई रोशनी', लगाए हर-हर महादेव के नारे, चमत्कारी तस्वीरें देख आप भी कहोगे-बम बम भोले...
हाल ही में एक्टर संजय दत्त ने विदेश में एक ‘चमत्कार’ देखा और भोलेनाथ के जयकारे लगाए। उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं जो खूब वायरल हो रही है।
Sanjay Dutt: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की भगवान और आध्यात्मिकता में रुचि जगजाहिर है। उन्हें अक्सर मंदिरों में दर्शन पूजन करते देखा जाता है। अब हाल ही में एक्टर ने विदेश में एक ‘चमत्कार’ देखा और भोलेनाथ के जयकारे लगाए।
संजय दत्त इन दिनों परिवार के साथ फिनलैंड (Finland) में छुट्टियां मना रहे हैं। इस दौरान वह महादेव (Mahadev) की भक्ति में लीन दिखाई दिए। इसके अलावा उन्होंने ‘ऑरोरा बोरेलिस’ का लुत्फ भी उठाया। एक्टर ने अपने वेकेशन से कई तस्वीरें और वीडियोज अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर शेयर किए हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
संजय दत्त ने देखी जादुई रोशनी!
शेयर की कई तस्वीरों में संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त और बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। इनके अलावा उन्हें कुछ भारतीयों के साथ भी देखा जा सकता है। एक वीडियो में एक्टर कुछ भारतीय दोस्तों के साथ 'हर हर महादेव' और 'जय भोलेनाथ' के नारे लगाते भी दिखे। फिनलैंड में ऑरोरा बोरेलिस का आनंद उठाते तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। एक्टर ने कैप्शन में लिखा- 'भोलेनाथ की मौजूदगी की कोई सीमा नहीं है। फिनलैंड में साथी भारतीयों से मिलना, उत्तरी रोशनी का जादू और मेरे साथ परिवार का प्यार, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। जय भोलेनाथ।'
फैंस तस्वीरों को खूब कर रहे पसंद
अब कमेंट सेक्शन में फैंस की प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई है। एक ने लिखा- 'आपकी जर्नी को देखकर मैं धन्य हो गया।'दूसरे ने लिखा- 'सुंदर।'एक अन्य ने लिखा- 'दिल छू लेने वाली तस्वीरें।' वहीं अन्य यूजर्स ने 'जय भोलेनाथ' के नारे लगाए।
संजय दत्त के बारे में
बता दें कि पिछले साल अक्टूबर महीने में संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता के साथ मुंबई स्थित अपने नए घर में दोबारा शादी की कसमें खाईं थीं। संजय की तीन शादियां हुई हैं। पहली शादी 1987 में ऋचा शर्मा से हुई थी जिनका ब्रेन ट्यूमर के चलते 1996 में निधन हो गया। दूसरी शादी 1998 में रिया पिल्लई से की थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और उनका 2008 में तलाक हो गया। इसके बाद उसी साल संजय दत्त ने मान्यता के साथ सात जन्मों की कसमें खाईं। साल 2010 में उनके जुड़वा बच्चे हुए जिनका नाम उन्होंने शहरा और इकरान रखा। संजय दत्ता के काम की बात करें तो उनकी पाइपालइन में कई फिल्में हैं। उन्हें 'केडी: द डेविल', 'हाउसफुल 5' और 'बागी 4' में देखा जाएगा।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 13 March 2025 at 09:32 IST