अपडेटेड 9 April 2024 at 12:22 IST
पिता और बहन रह चुके हैं कांग्रेस सांसद, अब संजय दत्त के चुनाव लड़ने की चर्चा, क्या है सच?
Sanjay Dutt: संजय दत्त के पिता सुनील दत्त और बहन प्रिया दत्त भी कांग्रेस से सांसद रह चुके हैं।
Sanjay Dutt: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने राजनीति में शामिल होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। ऐसा कहा जा रहा था कि वह हरियाणा के करनाल से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। बता दें कि एक्टर के परिवार का राजनीति से गहरा नाता रहा है। उनके पिता सुनील दत्त और बहन प्रिया दत्त भी कांग्रेस से सांसद रह चुके हैं।
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कई बॉलीवुड सितारे पॉलिटिकल डेब्यू कर चुके हैं। चाहे कंगना रनौत हो, अरुण गोविल या गोविंदा.. ऐसे में खबरें आ रही थीं कि करनाल सीट पर भी संजय दत्त का नाम कांग्रेस ने फाइनल कर दिया है। इन खबरों का क्या है सच, आइए जानते हैं।
संजय दत्त कांग्रेस से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?
संजू बाबा का नाम जैसे ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की खबरों में आया तो उन्होंने तुरंत ही सोशल मीडिया के जरिए रिएक्ट कर डाला। साफ साफ शब्दों में कहा कि वह ना किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल हो रहे हैं और ना ही लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, खलनायक स्टार ने ये भी कहा कि अगर वह कभी राजनीति की दुनिया में कदम रखते हैं तो इसका ऐलान सबसे पहले वहीं करेंगे।
I would like to put all rumours about me joining politics to rest. I am not joining any party or contesting elections. If I do decide to step into the political arena then I will be the first one to announce it. Please refrain from believing what is being circulated in the news…
— Sanjay Dutt (@duttsanjay)
बीते कुछ दिनों से ऐसी अफवाहें उड़ रही थीं कि संजय दत्त पॉलिटिक्स में कदम रख रहे हैं और हरियाणा के करनाल से चुनाव लड़ेंगे। ये वही सीट है जहां से पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर चुनावी मैदान में उतरे हैं।
संजय दत्त का क्या है कांग्रेस कनेक्शन?
संजय दत्त भले ही फिलहाल राजनीति से अलग हो लेकिन उनका परिवार सालों से इसमें सक्रिय रहा है। उनके पिता और लीजेंड्री बॉलीवुड एक्टर सुनील दत्त तो पांच बार मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। इसके अलावा, वह मनमोहन सिंह की सरकार में 2004 से 2005 तक खेल एवं युवा मामलों के कैबिनेट मंत्री भी रहे।
बात करें संजय की बहन प्रिया दत्त की तो उन्होंने भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में कदम रखा और मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से सांसद बन चुकी हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 9 April 2024 at 10:44 IST