विवाद के बीच राष्ट्रपति भवन में होगी 'आखिरी सवाल' की स्क्रीनिंग? बॉक्स ऑफिस पर संजय दत्त की फिल्म का बुरा हाल

Aakhri Sawal: संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' इस समय सिनेमाघरों में लगी हुई है जिसे बॉक्स ऑफिस पर काफी ठंडा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Aakhri Sawal | Image: Instagram

Aakhri Sawal: संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' इस समय सिनेमाघरों में लगी हुई है जिसे बॉक्स ऑफिस पर काफी ठंडा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच, ऐसी खबर सामने आई है कि इसकी आज यानि रविवार को राष्ट्रपति भवन में स्पेशल स्क्रीनिंग होने जा रही है। 

फिल्म 'आखिरी सवाल' इस समय विवादों में घिरी हुई है। हाल ही में ऐसा पता चला था कि फिल्म को यूएई में बैन कर दिया गया था। वहीं भारत में भी इस फिल्म के खिलाफ एक जनहित याचिका (PIL) दायर की जा चुकी है। 

'आखिरी सवाल' की राष्ट्रपति भवन में होगी स्क्रीनिंग?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि राष्ट्रपति भवन में पिछले कुछ दिनों से चुपचाप स्क्रीनिंग की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, अभी तक इसे लेकर ज्यादा डिटेल्स या गेस्ट लिस्ट सामने नहीं आई है। 

कुछ दिन पहले 'आखिरी सवाल' के दिल्ली में भी भव्य प्रीमियर होने को लेकर खबरें सामने आई थीं। तब भी पोर्टल ने जानकारी दी थी कि रिलीज से पहले राष्ट्रीय राजधानी में 'आखिरी सवाल' की खास स्क्रीनिंग हुई जिसमें मनोरंजन, राजनीति और प्रशासन जगत की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

बॉक्स ऑफिस पर फिसली 'आखिरी सवाल'

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' पहले 8 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। फिल्म में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास के बारे में दिखाया गया है। ओपनिंग पर इसने केवल 40 लाख रुपये की धीमी कमाई की थी जो काफी निराशाजनक है। दूसरे दिन भी इसकी कमाई का आंकड़ा लाखों में सिमटा रहा और इसने डे 2 पर केवल 75 लाख रुपये कमाए हैं। 

ये भी पढ़ेंः ‘धुरंधर 2’ के बाद Aakhri Sawal में नजर आएंगे संजय दत्त, दिल्ली में होगा प्रीमियर, कई बड़े राजनेता देखेंगे फिल्म

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 17 May 2026 at 16:03 IST