‘धुरंधर 2’ के बाद Aakhri Sawal में नजर आएंगे संजय दत्त, दिल्ली में होगा प्रीमियर, कई बड़े राजनेता देखेंगे फिल्म

Aakhri Sawal: संजय दत्त बहुत जल्द फिल्म 'आखिरी सवाल' में नजर आने वाले हैं। मेकर्स 13 मई को दिल्ली में एक भव्य प्रीमियर की तैयारी कर रहे हैं।

Aakhri Sawal | Image: youtube

Aakhri Sawal: संजय दत्त बहुत जल्द फिल्म 'आखिरी सवाल' में नजर आने वाले हैं। फिल्म वैसे तो 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है लेकिन इससे पहले ही मेकर्स 13 मई को दिल्ली में एक भव्य प्रीमियर की तैयारी कर रहे हैं।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो, उद्योग जगत के सूत्रों का कहना है कि ये इवेंट हाल के सालों में राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होने वाले सबसे बड़े फिल्म प्रीमियरों में से एक होगा, जिसमें मनोरंजन, राजनीति और प्रशासन जगत की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का दिल्ली में प्रीमियर

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' को लेकर वैसे ही सोशल मीडिया पर तगड़ा हाइप देखने के लिए मिल रहा है। ऐसे में दिल्ली प्रीमियर की खबर ने भी काफी सुर्खियां पैदा कर दी हैं। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ राजनेताओं, नौकरशाहों और जाने-माने सार्वजनिक हस्तियों को इस इवेंट में इनवाइट किया गया है।

‘धुरंधर 2’ में धमाका के बाद 'आखिरी सवाल' 

संजय दत्त की ‘धुरंधर 2’ को लेकर अभी चर्चा खत्म भी नहीं हुई थी कि अब वो एक और मोस्ट अवेटिड फिल्म 'आखिरी सवाल' लेकर आ रहे हैं। पहले ये फिल्म 8 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। फिल्म में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास के बारे में दिखाया जाएगा।

'आखिरी सवाल' की खास बात

‘आखिरी सवाल’ की सबसे खास बातों में से एक ये भी है कि ये साइन लैंग्वेज में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फीचर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का निर्माण निखिल नंदा और संजय दत्त ने किया है। पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद इसके सह-निर्माता हैं। फिल्म में संजय दत्त के अलावा नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, अमित साध, नीतू चंद्रा, त्रिधा चौधरी, मयूर बंसीवाल और मृणाल कुलकर्णी भी नजर आएंगे।

ये भी पढे़ंः इस पंजाबी मॉडल के प्यार में अर्शदीप सिंह, खूबसूरत वादियों में हाथ पकड़े घूमते दिखे, कैमरा देखते ही उड़ा चेहरे का रंग, VIDEO

पब्लिश्ड 11 May 2026 at 23:45 IST