'बूढ़ा हो रहा है टाइगर', सिकंदर की रिलीज से पहले सलमान खान को नए लुक में देख हैरान हुए फैंस, इंटरनेट पर तस्वीरें VIRAL
सलमान को नए लुक में देखकर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कुछ लोगों ने बढ़ती उम्र को लेकर तरह तरह के तंज कसे और कहा कि अब वह बूढ़े हो रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Salman Khan New Look: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म सिकंदर की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में एक्टर ने इसकी शूटिंग पूरी की। इस बीच सलमान अपने नए लुक के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनका ये लुक देख लोग हैरान और परेशान हो गए हैं और कह रहे हैं कि एक्टर अब बूढ़े हो रहे हैं।
सलमान खान की नई फिल्म 'सिकंदर' की रिलीज में अब कुछ दिनों का वक्त ही बाकी रह गया। ईद के मौके पर 28 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले हाल ही में एक्टर ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की।
फिल्म की डबिंग के बाद एक्टर को किया गया स्पॉट
शनिवार (15 मार्च) को सलमान खान को मुंबई में सिकंदर की डबिंग के बाद एक न्यू लुक में देखा गया। इस दौरान एक्टर नीले रंग की प्रिंटेड शर्ट, सफेद पैंट और टोपी पहने नजर आए। इस बीच 59 साल के एक्टर को इस क्लीन शेव लुक में देखकर उनकी बढ़ती उम्र पर लोग तरह तरह के कमेंट्स करने लगे।
नए लुक में फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स
सलमान को नए लुक में देखकर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। उनके चाहने वाले तो हर बार की तरह एक्टर पर प्यार बरसाते नजर आए। लेकिन इस दौरान कुछ लोगों ने बढ़ती उम्र को लेकर तरह तरह के तंज कसे और कहा कि अब वह बूढ़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सुर्खियां बटोर रही हैं।
एक यूजर ने सलमान के लुक पर कमेंट करते हुए लिखा, "भाई तो एकदम अचानक से बुजुर्ग हो गए हैं।" तो दूसरे यूजर ने तो उन्हें सलाह देते हुए कहा, "इतना पैसा कमा लीजिए हो सर, अब आप रिटायरमेंट ले लो।" एक और यूजर ने कहा, "हमारे बचपन के हीरो को बूढ़ा होते देखना काफी बुरा है।" अन्य यूजर नेकहा, "टाइगर बूढ़ा हो रहा है।" हालांकि कुछ लोग इस बीच सलमान के 'स्वैग' की तारीफ की।
ईद के मौके पर रिलीज होगी सिकंदर
बात सलमान खान की सिकंदर फिल्म की करें तो फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इसके अलावा मूवी में काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी हैं। सिकंदर को ए. आर. मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है और साजिद नाडियाडवाला फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।
फिल्म करीब 200 करोड़ के बजट में बनी है। फैंस को इंतजार सिकंदर के ट्रेलर का भी बेसब्री से है। फिल्म रिलीज होने को है, लेकिन अबतक इसका ट्रेलर नहीं आया। हालांकि मेकर्स ने फिल्म के दो टीजर जारी किए, जिसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। वहीं, सलमान खान की ये फिल्म 28 मार्च को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Sania Mirza: सानिया से तलाक के बाद दुबई किससे मिलने जाते हैं शोएब मलिक? खोला राज, बोले- हमारा रिश्ता काफी स्पेशल...
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 17 March 2025 at 15:58 IST