अपडेटेड 18 April 2024 at 20:43 IST
एक लाख एडवांस, 3500 रूम रेंट ओर 3 बार रेकी...सलमान खान के घर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा
पूरे मामले में अबतक पुलिस के एक्शन की बात करें तो हमले को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को गुजरात से गिरफ्तार किया जा चुका है।
Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा खुलासा ये हुआ है कि शूटरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए 3 बार सलमान के घर की रेकी की थी। इतना ही नहीं हमलावरों ने फायरिंग को अंजाम देने के लिए 1 लाख रुपए एडवांस लिए थे और ये सबकुछ लॉरेंस विश्नोई गैंग के कहने पर ही हुआ था।
पूरे मामले में अबतक पुलिस के एक्शन की बात करें तो हमले को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को गुजरात से गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों बिहार के चंपारण के रहने वाले हैं और मुंबई काम करने के लिए आए थे। फिलहाल दोनों हमलावरों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल को गोलीबारी की गई थी।
भारतीय मोबाइल नंबर से हमलावरों को गाइड कर रहा था कोई
मुंबई पुलिस के मुताबिक हमलावरों को 29 फरवरी से 1 मार्च के बीच सलमान खान के घर से मजह 1 किलोमीटर दूर होटल ताज लैंड्स एंड के पास देखा गया था। पुलिस को इस बात का शक है कि सागर पाल लॉरेंस गैंग के संपर्क में पहले से था।
पुलिस ऐसा इसलिए भी कह रही है कि क्योंकि सागर पाल दो साल हरियाणा में रह चुका है और यहीं वो गैंग के नजदीक आया। दूसरे शूटर विक्की गुप्ता ने बाद में सागर को ज्वाइन किया। पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है और वो ये कि इन दोनों को एक भारतीय मोबाइल नंबर से गाइड किया जा रहा था। पुलिस अब इस नंबर को खंगालने में लगी है।
हमलावरों ने लिया था एक लाख एडवांस, कमरे के लिए दिया था 3500 रुपए
सलमान के घर पर फायरिंग करने के लिए हमलावरों को करीब एक लाख रुपए एडवांस लिए थे। इन पैसों का इस्तेमाल कर दोनों ने घर किराए पर लेने के लिए किया और बाइक खरीदी। इसके अलावा रोज के खर्चे में इस्तेमाल किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों को बाकी के पैसे मिलने थे।
घर किराए पर लेने के लिए दोनों ने बकायदा रेंट एग्रीमेंट बनवाया और इसके लिए अपना असली आधार कार्ड इस्तेमाल किया। एग्रीमेंट के मुताबिक उन्होंने मकान मालिक को 10 हजार रुपए एडवांस जमा किए और प्रतिमाह किराया 3500 रुपए तय किया गया। इसके बाद 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोनों ने ब्रांद्रा में सलमान खान के घर पर फायरिंग की। हमलावरों ने 5 राउंड फायरिंग की। 4 गोलियां दीवार पर लगीं, जबकि एक गोली उनके घर की उस गैलरी में जा लगी, जहां सलमान अक्सर खड़े होकर अपने फैंस का अभिवादन करते हैं।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 17 April 2024 at 11:46 IST