Aamir Khan: न करोड़ों का खर्चा, न ग्रैंड वेडिंग... तीसरी बार शादी कर रहे 61 साल के आमिर खान, तो सलमान की EX गर्लफ्रेंड बोलीं- आपकी उम्र...
आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल आज परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे का हो जाएगा। इसे लेकर सोमी अली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग आज (5 जुलाई 2026) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि, ये कोई ग्रैंड वेडिंग नहीं होगी, बल्कि कपल घर पर ही बेहद सादगी से एक रजिस्टर्ड मैरिज करेगा। इसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। अब सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोमी अली ने कपल को बधाई दी है।
सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आमिर खान और गौरी की तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने बधाई देते हुए लिखा, 'प्यार किसी कैलेंडर या उम्र का मोहताज नहीं होता। 20 साल की उम्र में जीवनसाथ मिले या 60 की उम्र में, दोनों उतने ही खूबसूरत हैं। खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती।'
नया सफर शुरू करने का साहस प्रेरणादायक- सोमी अली
उन्होंने आगे लिखा, ‘प्यार के लिए खुला दिल जश्न मनाने लायक होता है, आलोचना करने लायक नहीं। उम्र सालों में गिनी जाती है, लेकिन प्यार पलों में मापा जाता है। कुछ लोग सही साथी की तलाश में पूरी जिंदगी बिता देते हैं। अगर यह सफर किसी भी उम्र में शादी तक ले जाता है, तो इसे देर नहीं बल्कि सही समय माना जाना चाहिए। जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने का साहस वाकई प्रेरणादायक होता है।’
‘जो लोग आपकी उम्र को देख सवाल उठा रहे…’
सोमी अली ने आगे लिखा, 'आप दोनों को जिंदगी भर खुशियां, हंसी और साथ मिले। सबसे अच्छी प्रेम कहानियां इस बात से नहीं पहचानी जाती कि वे कब शुरू हुईं, बल्कि इस बात से कि उन्हें कितनी गहराई से जिया गया। जो लोग आपकी उम्र को लेकर राय बनाते हैं, वे शायद एक दिन समझ जाएंगे कि खुशी की कोई समय-सीमा नहीं होती। उम्र का बढ़ना तो तय है, लेकिन साथ-साथ उम्र का बढ़ना एक तोहफा है। सबसे बड़ी उपलब्धि कम उम्र में शादी करना नहीं है, बल्कि ऐसा साथी मिलना है जिसके साथ आप बुढ़ापे तक का सफर तय कर सकें। ये भावनाएं, प्यार, साथ और जीवन के किसी भी पड़ाव पर खुशी पाने की आजादी का जश्न मनाती हैं।'
वेडिंग डेट के बाद वेन्यू भी किया कंफर्म
बता दें कि आमिर खान ने हाल ही में 'प्रतीम एंड पेड्रो' की स्क्रीनिंग में तीसरी शादी को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि यह बहुत छोटी सी शादी है, जो घर पर ही होगी। उन्होंने कहा, 'शादी है 5 जुलाई को है। घर पर ही कर रहे हैं। बहुत छोटी से शादी है। हमारे लिए 5 तारीख बहुत ही खास दिन है। दोनों परिवार हैं और कुछ दोस्त हैं।'
एक्टर ने आगे कहा, 'आप सभी की दुआ चाहिए, प्रार्थना चाहिए कि हम खुश रहे और अच्छा सफर रहे। बहुत छोटा सा कार्यक्रम है, घरेलू है।'
150 मेहमान हो सकते हैं शामिल
रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी में करीब 150 मेहमान शामिल हो सकते हैं। आमिर खान के बांद्रा वाले घर में पर होने जा रहे इस फंक्शन में उनकी दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव भी शामिल हो सकती हैं। साथ ही आमिर के बच्चे जुनैद खान, आयरा खान और आजाद खान भी इसमें शिरकत करेंगे।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 5 July 2026 at 11:31 IST