अपडेटेड 12 March 2026 at 20:34 IST

Salim Khan Health Update: ब्रेन हैमरेज के बाद कैसी है सलीम खान की तबीयत? अरबाज खान ने दिया बड़ा हेल्थ अपडेट

Salim Khan Health Update: सलीम खान को अस्पताल में भर्ती हुई करीब 24 दिन हो गए हैं। अब उनके बेटे सलीम खान ने अपने पिता की हेल्थ अपडेट शेयर की है।

Follow :  
×

Share


Salim Khan Health Update | Image: Instagram

Salim Khan Health Update: फेमस फिल्म लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले कई दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी तबीयत को लेकर फैंस लगातार चिंतित थे। इसी बीच अब सलीम खान की सेहत को लेकर नया अपडेट सामने आया है। उनके बेटे और अभिनेता अरबाज खान ने हाल ही में पपाराजी से बातचीत के दौरान पिता की हेल्थ के बारे में जानकारी दी है।

अरबाज खान ने पिता की सेहत की दी जानकारी

दरअसल सलीम खान को 17 फरवरी को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें आईसीयू में रखा गया था। बाद में डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें माइनर ब्रेन हैमरेज हुआ है, जिसके बाद से लगातार उनका इलाज चल रहा है। हाल ही में मुंबई में एक इफ्तार पार्टी के बाद अरबाज खान पपाराजी के कैमरों में कैद हुए। इस दौरान जब उनसे सलीम खान की सेहत को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि अब उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर है। अरबाज खान ने कहा कि पापा की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और वह अब बेहतर महसूस कर रहे हैं।

कब मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

जब पपाराजी ने अरबाज खान से पूछा कि सलीम खान को अस्पताल से कब तक छुट्टी मिल सकती है, तो इस पर उन्होंने जवाब दिया कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल सकता है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि इंशा अल्लाह बहुत जल्द पापा घर वापस आ जाएंगे।

डॉक्टर ने बताई थी बीमारी की वजह

सलीम खान की तबीयत को लेकर इससे पहले लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने भी जानकारी दी थी। डॉक्टर के अनुसार सलीम खान को माइनर ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके बाद एक छोटा सा मेडिकल प्रोसीजर किया गया। डॉक्टरों का कहना था कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उम्र को देखते हुए रिकवरी में थोड़ा समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें: Monalisa: पवन सिंह संग अफेयर की खबरों पर मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 20:34 IST