अपडेटेड 15 January 2026 at 09:23 IST
‘एक्सीडेंट हो गया यार…’, व्हीलचेयर पर दिखे साजिद खान ने शेयर की अपनी हेल्थ अपडेट, सर्जरी और फ्रैक्चर के बाद पहली बार दिखे डायरेक्टर
Sajid Khan: साजिद खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह व्हीलचेयर में बैठे नजर आ रहे हैं और उनके पैर पर प्लास्टर लगा है। उन्होंने कैमरे के सामने आकर खुद बताया है कि उनका एक्सीडेंट हो गया था।
Sajid Khan: बॉलीवुड फिल्ममेकर, डायरेक्टर और एक्टर साजिद खान हाल ही अपनी हेल्थ की वजह से चर्चा में हैं। उन्हें अक्षय कुमार के शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट पर व्हीलचेयर पर देखा गया है। साजिद की हालत देखकर फैंस परेशान हो गए हैं, जिसके बाद उन्होंने खुद कैमरे के सामने आकर अपनी सेहत से जुड़ा अपडेट दिया और बताया कि उनके साथ आखिर क्या हुआ था। आइए आपको बताते हैं कि उन्हें क्या हुआ था और उन्होंने क्या बताया है।
व्हीलचेयर में पहुंचे साजिद खान
हाल ही में साजिद खान अक्षय कुमार के पॉपुलर शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट पर नजर आए हैं। इस दौरान उन्हें व्हीलचेयर पर देखकर वहां मौजूद पैपराजी और फैंस हैरान रह गए। साजिद की हालत देखकर कई लोगों को लगा कि उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई है, लेकिन एक्टर ने खुद सामने आकर सच्चाई बताई। सेट पर पहुंचते ही जब पैपराजी ने साजिद खान से हालचाल पूछा तो उन्होंने अपने मस्तीभरे अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट हो गया है और इसी वजह से उनकी एक टांग की सर्जरी करनी पड़ी है। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरी टांग में फ्रैक्चर है, जिस कारण फिलहाल उन्हें व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ रहा है।
कैसे लगी साजिद खान को चोट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साजिद खान दिसंबर 2025 के आखिर में मुंबई में एकता कपूर के एक सेट पर हादसे का शिकार हो गए थे। इस एक्सीडेंट के बाद उनकी सर्जरी हुई है। उस समय उनकी बहन फराह खान ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी दी थी कि सर्जरी सफल रही है और साजिद अब ठीक हैं।
रिकवरी कर रहे हैं साजिद खान
अब साजिद खान खुद सामने आकर अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट दे चुके हैं। व्हीलचेयर पर होने के बावजूद उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए लगातार शुभकामनाएं भेजी जा रही हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 14 January 2026 at 22:22 IST