Saiyaara Re Release: वैलेंटाइन से पहले 'सैयारा' की वापसी, 2025 की सबसे बड़ी रोमांटिक हिट फिर से थिएटर्स में देगी दस्तक?
Saiyaara Re Release: वैलेंटाइन वीक में अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' सिनेमाघरों में फिर से वापसी कर रही है।, साल 2025 की सबसे बड़ी रोमांटिक हिट फिर से थिएटर्स में देगी दस्तक दे रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Saiyaara Re Release: साल 2025 की सबसे बड़ी रोमांटिक हिट फिल्मों में शामिल 'सैयारा' एक बार फिर सिनेमाघरों में लौट आई है। वैलेंटाइन वीक से ठीक पहले फिल्म को चुनिंदा शहरों में दोबारा रिलीज किया गया है। खास बात यह है कि इस री-रिलीज को लेकर मेकर्स की तरफ से पहले कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी। इसके वाबजूद इस फिल्म को री रिलीज कर दिया गया है।
लिमिटेड सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई 'सैयारा'
अनीत पड्डा और अहान पांडे स्टारर फिल्म 'सैयारा' को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म साल 2025 में करीब 50 दिनों तक सिनेमाघरों में धमाकेदार चली थी। इसके साथ ही यह फिल्म साल की टॉप फिल्मों में शामिल रही है। अब वैलेंटाइन से पहले इस फिल्म को एक बार फिर बड़े पर्दे पर उतारा गया है। हालांकि यह री-रिलीज लिमिटेड सिनेमाघरों तक ही सीमित रखी गई है।
इन शहरों में मिल रहा है दोबारा देखने का मौका
बुक माय शो के मुताबिक सैयारा को मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे जैसे बड़े शहरों में दोबारा रिलीज किया गया है। मुंबई में फिल्म के वीकेंड शोज रखे गए हैं, जबकि दिल्ली में दर्शक बुधवार तक इस रोमांटिक फिल्म का दोबारा आनंद ले सकते हैं। री-रिलीज के लिए टिकट की कीमतें सामान्य रखी गई हैं।
पहली बार जुलाई 2025 में हुई थी रिलीज
'सैयारा' को पहली बार 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। थिएटर रन के बाद फिल्म 12 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के चलते 'सैयारा' को सुपरहिट का दर्जा मिला था। इस फिल्म ने अहान पांडे और अनीत पड्डा को रातोंरात स्टार बना दिया था।
बॉक्स ऑफिस पर किया था रिकॉर्डतोड़ कारोबार
'सैयारा' की कमाई की बात करें तो फिल्म ने भारत में 329.2 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 569.75 करोड़ की शानदार कमाई की थी। फिल्म में अनीत पड्डा और अहान पांडे के अलावा शाद रंधावा, वरुण बडोला, अंगद राज, राजेश कुमार और आलम खान जैसे कलाकार भी नजर आए थे। आईएमडीबी पर इस फिल्म को 6.3 की रेटिंग मिली है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 7 February 2026 at 09:51 IST