मुश्किल में फंसी 'सैयारा' स्टार अनीत पड्डा? बहन रीत के बयान से फूटा फैंस का गुस्सा, अब सोशल मीडिया पर ऐसी मांग करने लगे यूजर्स

Reet Padda Controversy: फिल्म 'सैयारा' स्टार मुश्किलों में फंस गई हैं। दरअसल उनकी बहन रीत पड्डा ने कुछ फिल्मों को लेकर अपनी टिप्पड़ी शेयर की है, जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर लोगों का एक्ट्रेस के ऊपर गुस्सा फूट रहा है।

Follow :  
×

Share


Aneet Padda, Reet Padda controversy | Image: instagram

Reet Padda Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी बहन का विवादित बयान है। हाल ही में उनकी बहन रीत पड्डा ने 'धुरंधर 2' को लेकर ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

रीत पड्डा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को साफ तौर पर एक प्रोपगेंडा फिल्म बताया है। यह बयान सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई और यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। जहां एक तरफ फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह की आलोचनाओं से माहौल और गरम हो गया है।

ट्रोलिंग से परेशान होकर उठाया बड़ा कदम

लगातार बढ़ती ट्रोलिंग और निगेटिव कमेंट्स से परेशान होकर रीत पड्डा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने बाकी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की प्राइवेसी भी बढ़ा दी है। उन्होंने

 अपनी प्रोफाइल फोटो भी हटा दी है।

 

पहले भी विवादित बयानों में रही हैं सक्रिय

रीत पड्डा इससे पहले भी फिल्मों पर खुलकर अपनी राय रखती रही हैं। उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरल स्टोरी' जैसी फिल्मों को लेकर भी आलोचनात्मक टिप्पणियां की थीं। हालांकि इस बार उनका बयान ज्यादा वायरल हो गया है और उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

अनीत पड्डा पर भी पड़ रहा असर

बहन रीत पड्डा के इस पूरे विवाद का असर अब अनीत पड्डा की इमेज पर भी पड़ता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उनकी आने वाली फिल्मों को बॉयकॉट करने की मांग तक कर रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से अभी तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बहन के बयानों का असर एक्ट्रेस के करियर पर भी पड़ता हुआ दिख रहा है। उनको जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है।  

यह भी पढ़ें: शॉर्ट्स पहनकर गेट के ऊपर चढ़ी, बाउंसरों से भिड़ी... हनी सिंह की फीमेल फैन
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 29 March 2026 at 20:05 IST