अपडेटेड 16 January 2025 at 14:33 IST
Saif Ali Khan की रीढ़ में गंभीर चोट, चाकू निकालने के लिए सर्जरी... कैसी है हालत? लीलावती अस्पातल के डॉक्टर ने दिया ताजा अपडेट
सैफ अली खान का इलाज कर रहे लीलावती के डॉक्टर ने बताया कि रीढ़ की हड्डी में चाकू घुसने के कारण उन्हें गहरी चोटें आईं है।
Saif Ali Khan Latest News: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले के बाद से परिवार और फैंस उनकी सलामत के लिए दुआ कर रहे हैं। इस बीच लीलीवती अस्पताल से राहत भरी खबर आई है। सैफ का सर्जरी करने वाले डॉ नितिन डांगे ने मीडिया को बताया कि अब एक्टर की हालत कैसी है और उनका घाव कितना गहरा है। बता दें कि सैफ के परिवार के सदस्य इस वक्त उनके साथ अस्पताल में मौजूद हैं। वहीं, मुंबई पुलिस ने बताया है कि एक आरोपी की पहचान कर ली गई हैं।
एक्टर सैफ अली खान पर जानलेवा हमला बुधवार देर रात को हुआ। अभिनेता के ब्रांदा स्थित घर पर घुसपैठिए ने उन पर चाकूओं से एक के बाद कई हमले किए। रिपोर्ट के अनुसार सैफ पर हमलवार ने चाकू से 1 या 2 बार नहीं बल्कि 6 बार वार किया। हमलावर ने उनकी रीढ़ की हड्डी में चाकू घुसा दी। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी एक सर्जरी की गई। एक्टर के हेल्थ अपडेट पर अस्पताल की ओर से बयान जारी किया गया है।
रीढ़ की हड्डी में चाकू घुसने के कारण गहरी चोट-डॉ नितिन डांगे
सैफ अली खान की स्वास्थ्य स्थिति पर लीलावती अस्पताल के डॉ नितिन डांगे ने कहा, "सैफ अली खान को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर हमला करने के बाद सुबह 2 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रीढ़ की हड्डी में चाकू घुसने के कारण उन्हें चोटें आईं। चाकू निकालने के लिए सर्जरी की गई। अब उनकी हालत पूरी तरह से स्थिर है। उनकी हालत में सुधार हो रहा है और वे खतरे से बाहर है।
एक्टर को लगे 8 से 10 टांके
वहीं, इससे पहले मुंबई में स्थित लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ नीरज उत्तमानी ने भी बताया था कि सैफ अली खान की सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार सर्जरी के दौरान 'छोटे नवाब' के शरीर से एक नुकीला टुकड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि एक्टर के शरीर से लगभग 2-3 इंच लंबी नुकीली चीज निकली है। सैफ के गर्दन पर पर भी गहरे जख्म हैं और एक अंग पर 10 टांके लगे हैं।
आरोपी की हुई पहचान
वहीं, हमले की जांच के लिए 15 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों की ओर से केस की जांच की जा रही है। इस मुंबई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में आरोपी की पहचान हो गई है। हालांकि वो मौके से फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी ने सैफ अली खान के घर में घुसने के लिए आग से बचने वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया। अब तक की जांच में चोरी का प्रयास प्रतीत होता है। हम आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 16 January 2025 at 14:23 IST