अपडेटेड 18 November 2025 at 22:00 IST
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा के साथ फ्लाइट में हुआ खौफनाक वाक्या, बाल-बाल बची जान, बेटी का हाथ पकड़ा और…
Riddhima Kapoor Sahni: रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने हाल ही में उनके साथ हुए एक खौफनाक वाक्ये के बारे में बताया है जिसमें उनकी जान बाल-बाल बची।
Riddhima Kapoor Sahni: रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने हाल ही में उनके साथ हुए एक खौफनाक वाक्ये के बारे में बताया है जिसमें उनकी जान बाल-बाल बची। उस दौरान, उनके साथ उनकी बेटी समायरा भी मौजूद थी। उन्होंने 'शुकराना गुरुजी' लिखकर पूरी कहानी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए सुनाई है।
रिद्धिमा कपूर साहनी ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए खुलासा किया है कि असल में हुआ क्या था। उन्होंने लिखा कि उन्होंने और उनकी बेटी समायरा ने वो एक्सपीरियंस किया है जिसे वो कभी भुला नहीं सकतीं।
रिद्धिमा के साथ फ्लाइट में हुआ खौफनाक वाक्या
रिद्धिमा ने अपने पोस्ट में आगे खुलासा किया है कि उनकी फ्लाइट ने जमीन को छुआ ही था कि अचानक फिर से इसने आसमान की ओर उड़ान भरनी शुरू कर दी। उन कुछ सेकंड में रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी बेटी समायरा के दिलों की धड़कनें थम सी गई थीं। वो बस सहमी हुई नजरों से उनकी तरफ देख रही थीं।
उन्होंने आगे लिखा- "मैंने उसका (समायरा) हाथ बहुत जोर से पकड़ा और वो सहमी हुई नजरों से मुझे बस देख रही थी। उस वक्त बस जो मैं कर सकती थी, वो इतना ही था कि मैं उसके लिए मजबूत बने रहने की कोशिश करूं और चुपचाप अंदर से अपनी सांसें संभाल रही थी"।
'रिद्धिमा और समायरा सेफ हैं'
रिद्धिमा ने लिखा कि कैसे कुछ देर के लिए दोनों सदमे में थे लेकिन अब दोनों सुरक्षित हैं और आखिर में यही सबसे जरूरी है। उन्होंने अंत में लिखा- 'इस तरह के अनुभव आपको हिलाकर रख देते हैं, लेकिन आपको यह भी याद दिलाते हैं कि जिंदगी कितनी नाजुक और कितनी कीमती होती है।'
गौरतलब है कि रिद्धिमा कपूर साहनी, ऋषि कपूर और नीतू सिंह की बेटी और एक्टर रणबीर कपूर की बड़ी बहन हैं। रिद्धिमा पेशे से एक फैशन जूलरी डिजाइनर हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 18 November 2025 at 22:00 IST