अपडेटेड 26 September 2024 at 12:42 IST
रेड लिपस्टिक और काला चश्मा... रेखा का एयरपोर्ट पर दिखा कूल अंदाज; फैंस को याद आई 'खून भरी मांग'
रेखा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने लुक के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। उनका एयरपोर्ट लुक देख फैंस को फिल्म 'खून भरी मांग' की याद आ गई।
Rekha Viral Look: हिंदी सिनेमा जगत की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा ने आज भी लाखों दिलों की धड़कनों पर राज करती हैं। भले ही अब वो फिल्मों में काम नहीं करतीं लेकिन उनके फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। 69 की उम्र में भी अदाकारा की खूबसूरती का जवाब नहीं है। इस बीच रेखा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने लुक के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस लुक में ऐसा क्या है? तो चलिए बताते हैं...
69 की उम्र में फैशन डीवा बन रेखा हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आईं, जिन्हें देखते ही लोगों की निगाहें थम गईं। दरअसल, इस साल अबु धाबी में IIFA Awards का आयोजन होना है। इसी में शामिल होने के लिए देश-विदेश से सेलेब्स पहुंच रहे हैं। अब रेखा भी इस फंक्शन को अटेंड करने के लिए रवाना हुईं। हालांकि मुंबई एयरपोर्ट पर जैसे ही उन्होंने एंट्री ली, सभी उन्हें देखते ही रह गए। एक्ट्रेस के लुक ने उनकी हिट फिल्म 'खून भरी मांग' की याद ताजा कर दी। इस दौरान उन्होंने काले कलर की ड्रेस कैरी की हुई थी। सिर पर स्कार्फ, होठों पर रेड लिपस्टिक और आंखों पर बड़े-बड़े गोगल्स ने उनकी फिल्म का लुक रिफ्रेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
रेखा की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस
रेखा का यह लुक देख उनके चाहनेवालों को 80 के दशक वाली अपनी अदाकारा की याद आ गई। उस दौर में एक्ट्रेस ने तकरीबन इसी तरह के लुक में कई तस्वीरें क्लिक करवाई थीं। रेखा के लेटेस्ट लुक को देखने के बाद फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस के चाहनेवालों के रिएक्शंस की भरमार लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा- 'ऑल टाइम फेवरेट।' दूसरे ने लिखा- 'फैशनिस्टा।' एक अन्य ने लिखा- 'इंडस्ट्री की जान।' वहीं एक अन्य ने लिखा- ‘रेखा जी जैसी शायद ही फिर कोई एक्ट्रेस होगी... ये सबसे अलग हैं।’
हर इवेंट में महफिल लूट लेती हैं सदाबहार एक्ट्रेस
बता दें कि रेखा जिस किसी फंक्शन, इवेंट या पार्टी में जाती हैं वहां अपने लुक से चार चांद लगा देती है। तभी तो उनकी एक झलक को अपने कैमरे में कैद करने के लिए पैपराजी में होड़ लगी रहती है। उनके फैशन सेंस पर आज भी लाखों फीमेल फैंस फिदा हैं। इतना ही नहीं रेखा को देखकर कोई नहीं कहेगा कि वो 69 साल की हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 26 September 2024 at 12:39 IST