अपडेटेड 10 February 2026 at 20:20 IST
रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद अब धुरंधर-2 रिलीज से पहले एक्टर रणवीर सिंह को मिली धमकी, करोड़ों की मांगी फिरौती
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को व्हाट्सएप वॉइस नोट से धमकी मिली है, जिसमें करोड़ों रुपये की एक्सटॉर्शन मांग की गई। यह घटना रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी के कुछ दिनों बाद हुई। मुंबई पुलिस ने रणवीर की सुरक्षा बढ़ाकर मामले की शुरू करदी है।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को हाल ही में एक धमकी भरा व्हाट्सएप वॉइस नोट मिला है। इस वॉइस मैसेज में उनसे करोड़ों रुपये की वसूली की मांग की गई है। यह घटना कुछ दिनों पहले फिल्मकार रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के ठीक बाद सामने आई है।
रणवीर सिंह ने इस धमकी की सूचना तुरंत मुंबई पुलिस को दी। पुलिस ने अभिनेता की सुरक्षा को मजबूत कर दिया है और उनके आवास के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अब इस वॉइस नोट भेजने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह धमकी रोहित शेट्टी वाली फायरिंग घटना से जुड़ी हुई है या नहीं।
रोहित शेट्टी के जूहू स्थित घर के बाहर फरवरी की शुरुआत में गोलीबारी हुई थी, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच में यह सामने आया है कि इस्तेमाल की गई गाड़ी पुणे से खरीदी गई थी। इस घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। अब रणवीर सिंह की धमकी में भी इसी गैंग का जिक्र आ रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
'धुरंधर' के बाद चर्चा में रणवीर सिंह
रणवीर सिंह, जो अपनी फिल्म 'धुरंधर' के लिए चर्चा में हैं। अभिनेता की टीम ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सुरक्षा बढ़ाए जाने से साफ है कि पुलिस इसको गंभीरता से ले रही है।
मुंबई पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और अपराधियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा। बॉलीवुड में हाल के दिनों में बढ़ते अपराधी तत्वों की धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 10 February 2026 at 20:13 IST