अपडेटेड 7 March 2026 at 12:49 IST
Dhurandhar 2 Trailer VIDEO: 'पाकिस्तान का मुस्तकबिल अब हिंदुस्तान लिखेगा...' धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज; हौसला, इंधन और बदला में छिपा ट्विस्ट
Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर फाइनली सामने आ चुका है। आज यानी शनिवार को रिलीज हुए इस ट्रेलर के सामने आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। फैंस ट्रेलर पर भर-भरकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
Dhurandhar 2 Trailer Release: रणवीर सिंह और आदित्य धर की मच अवेटेड एक्शन और स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। इसमें भी रणवीर सिंह का खूंखार अवतार देखने को मिल रहा है।
मार्च की शुरुआत से ही दर्शक 'धुरंधर 2' की ट्रेलर रिलीज पर आंखें गड़ाए बैठे थे। लेकिन आखिरकार आज वो दिन आ ही गया, जब मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म में रणवीर के साथ आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े एक्टर्स भी दमदार किरदारों में नजर आ रहे हैं।
कैसा है 'धुरंधर 2' का ट्रेलर?
तकरीबन 3 मिनट 25 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत आर. माधवन के साथ होती है। ट्रेलर में संजय दत्त, रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल की दमदार झलक देखने को मिली है, जिसे देखने के बाद फैंस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। ट्रेलर में रणवीर सिंह एक बार फिर अपने दमदार अवतार में दिखाई दिए हैं। वो एक रॉ एजेंट बनकर ‘हमजा अली’ नाम के गैंगस्टर का रूप धरते हैं और पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क की जड़ें हिलाने निकल पड़े हैं।
मार-धाड़ करते हमजा ने किए रोगंटे खड़े
इसके बाद ट्रेलर फ्लैशबैक में जाता है, जिसमें दिखाया गया कि कैसे हमजा अली ने रहमान डकैत को मौत के घाट उतारा था और फिर किस तरह से उसने ल्यारी में अपनी जड़ें जमाईं और रहमान के साथ-साथ अरशद पप्पू के गैंग को मार डाला था। फिर दिखाया जाता है कि रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी की सड़कों पर जमकर प्रदर्शन हुए। इस बीच सवाल उठता है कि रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी का नया बादशाह कौन बनेगा?
ट्रेलर में एक ओर हमजा मार-धाड़ करते देखा गया, तो दूसरी तरफ जसकिरत सिंह रंगी की एंट्री होती है। फिर दिखाया जाता है कि जसकिरत रंगी कैसे एसपी असलम के साथ मिलकर आईएसआई मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) को नाकों चने चबवाता है और दुश्मनों पर किस कदर भयावह रूप से बरसता है। उसका गुस्सा रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
सोशल मीडिया पर मिले कैसे रिव्यू?
'धुरंधर 2' के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं। रणवीर सिंह के फैंस उनका गुस्सैल अंदाज देख गदगद हो गए हैं और फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘धुरंधर 2 एपिक होने वाला है, मैं इसमें निभाए जाने वाले सभी कैरेक्टर्स को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं। यह रणवीर सिंह का शो होगा।’
दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाह वाह... मेरे लिए शब्द काफी नहीं हैं। क्या जबरदस्त ट्रेलर और म्यूजिक है! धुरंधर 2 अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'धुरंधर 2 ट्रेलर। हम एक बार फिर एब्सोल्यूट सिनेमा देखने वाले हैं।'
पोस्टर में गुस्सैल अंदाज में दिखे रणवीर सिंह
इससे पहले रणवीर सिंह ने धमाकेदार पोस्टर जारी किया था, जिसने फैंस के एक्साइटमेंट लेवल को और बढ़ा दिया। पोस्टर में एक्टर गुस्सैल और इंटेंस अंदाज में हाथ में गम थामे नजर आए।
क्या है फिल्म की कहानी?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह डबल रोल में दिखेंगे। वो जसकीरत सिंह रंगी और हमजा अली मजारी के किरदार में नजर आएंगे। पहले पार्ट की तरह इस बार भी फिल्म की कहानी कराची के अंडरवर्ल्ड के ईर्द-गिर्द घूमेगी, जहां हमजा आतंकी नेटवर्क के नामोनिशान मिटाने के मिशन पर हैं। इस बार उसका सामना ISI के मास्टरमाइंड मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) यानी बड़े साहब से होगा।
कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'?
'धुरंधर 2' 19 मार्च को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। ऐसे में मेकर्स जोरदार माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म की टीम एक शानदार बॉक्स-ऑफिस लॉन्च की तैयारी में है, जिसमे पेड़ प्रीव्यू शामिल है, जो कि 18 मार्च से शुरू होंगे। भारत में ये शाम 5 बजे से होने वाला है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 7 March 2026 at 11:07 IST