अपडेटेड 10 March 2026 at 17:24 IST
Dhurandhar 2: रिलीज से पहले ही देख सकेंगे 'धुरंधर 2, फिल्म की बंपर बुकिंग जारी
Dhurandhar 2 Paid Previews: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर 2' को रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू के जरिए दर्शक देख सकते हैं। इसके लिए टिकटों की बंपर बुकिंग जारी है।
Dhurandhar 2 Paid Previews: रणवीर सिंह की मोस्टअवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के रिलीज से पहले ही दर्शक इसे एक दिन पहले यानी 18 मार्च की शाम को पेड प्रीव्यू के जरिए देख सकेंगे। हिंदी सिनेमा में पहली बार इतने बड़े स्तर पर पेड प्रीव्यू आयोजित किए जा रहे हैं, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।
कैसे देख सकते हैं रिलीज से पहले फिल्म 'धुरंधर 2'
फिल्म के निर्माताओं ने 'धुरंधर 2' के लिए 18 मार्च की शाम को पेड प्रीव्यू शो रखने का फैसला किया है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर इन प्रीव्यू शो की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। देशभर के कई सिनेमाघरों में शाम 4 से 5 बजे के बीच शो शुरू किए जाएंगे और कुछ थिएटर में उसी शाम कई शो भी रखे गए हैं। हालांकि ये प्रीव्यू सभी शहरों में नहीं होंगे, लेकिन अनुमान है कि करीब 5000 स्क्रीन पर यह खास शो आयोजित किए जाएंगे।
महंगे टिकट के बावजूद जोरदार हो रही टिकट बुकिंग
फिल्म के पेड प्रीव्यू टिकट की कीमत नॉर्मल फिल्मों के मुकाबले काफी ज्यादा रखी गई है। ट्रेड रिपोर्ट के अनुसार हिंदी वर्जन के टिकट की औसत कीमत करीब 417 रुपये है, जबकि मल्टीप्लेक्स में यह कीमत लगभग 550 रुपये तक पहुंच रही है। कन्नड़ डब वर्जन के टिकट भी औसतन 400 रुपये से ज्यादा में बिक रहे हैं। इसके बावजूद भी फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट कम नहीं हुआ है, बल्कि और तेज रफ्तार के साथ टिकट बुक किए जा रहे हैं।
पेड प्रीव्यू से ही करोड़ों की कमाई
रिपोर्ट के मुताबिक पेड प्रीव्यू के लिए अब तक फिल्म के तीन लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। इससे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 16 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। वहीं विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उत्तर अमेरिका में पेड प्रीव्यू के जरिए फिल्म ने सात लाख डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली है और वीकेंड तक इसके दो मिलियन डॉलर पार करने की उम्मीद है।
फिल्म की स्टारकास्ट
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह एक बार फिर भारतीय जासूस हमजा उर्फ जसकीरत के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, दानिश पांडोर, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का पहला भाग दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रहा था, इसलिए इसके सीक्वल से भी बड़ी सफलता की उम्मीद की जा रही है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 10 March 2026 at 17:24 IST