रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने दिखाया अपनी बेबी गर्ल का चेहरा, कपल ने बताया अनोखा नाम, जानें मतलब
Randeep Hooda- Lin Laishram Baby Girl Photos: रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने बीते दिनों अपनी बेबी गर्ल का स्वागत किया था। अब कपल ने बच्चे की क्यूट सी फोटो और अनोखा नाम शेयर किया है।
Randeep Hooda- Lin Laishram Baby Girl Photos: रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत दौर को इन्जॉय कर रहे हैं। 10 मार्च 2026 को दोनों ने अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया था। अब, एक महीने पूरे होने पर कपल ने फैंस के साथ एक खास खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने अपनी नन्ही परी का नाम रिवील करते हुए उसकी प्यारी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
बेटी के नाम का खास मतलब
रणदीप और लिन ने अपनी बेटी का नाम न्योमिका हुडा रखा है, जिसका बेहद खूबसूरत और इमोशनल मतलब होता है। न्योमिका का मतलब होता है दिव्य कृपा, आजादी और आकाश की तरह असीम। इस नाम का मतलब इसे और भी खास बनाता है। इसके साथ ही इसे रणदीप की बहन अंजली हुडा ने प्यार से चुना है।
कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की क्यूट तस्वीरें
कपल ने सोशल मीडिया पर बेटी की कुछ ब्यूटीफुल फोटोज शेयर कीं हैं, जिनमें लिन अपनी बच्ची को गोद में लिए प्यार से निहारती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने बेटी को अपनी दुनिया का केंद्र बताया है। साथ ही एक ऑडियो नोट के जरिए रणदीप बेटी का नाम पुकारते हुए इस पल और पोस्ट दोनों को और खास बना दिया है।
फैंस लुटा रहें प्यार
इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बौछार करने लगे हैं। किसी ने नाम को बेहद प्यारा बताया तो किसी ने कपल को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं हैं। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि रणदीप और लिन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बीते दिनों कहा था कि बेटी का नामकरण उनके लिए बेहद भावुक और खास पल था। उन्होंने बताया कि बीता एक महीना उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव लेकर आया है। वे माता-पिता बनने के हर पल को पूरी तरह महसूस कर रहे हैं।
कपल की शादी
गौरतलब है कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर में पारंपरिक मेइतेई रीति-रिवाज से शादी की थी। नवंबर 2025 में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और 10 मार्च 2026 को अपनी बेटी का स्वागत किया।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 10 April 2026 at 11:55 IST