अपडेटेड 27 April 2024 at 16:14 IST

Ramayana के सेट से फिर लीक हुई तस्वीरें, भगवान राम और मां सीता के रोल में कुछ यूं नजर आए रणबीर-साई

Ramayana Shooting सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की तस्वीरें लीक हुई हैं, जिसमें उन्होंने भगवान राम और माता सीता के रोल में देखा जा सकता है।

Follow :  
×

Share


रामायण के सेट से लीक हुई फोटोज | Image: X

Ramayana Photos Leaked: नितेश तिवारी की 'रामायण' फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। फिल्म की शूटिंग जारी है। मूवी में रणबीर कपूर प्रभु श्री राम तो वहीं साई पल्लवी मां सीता के रोल में नजर आएंगी।

जहां फैंस फिल्म से जुड़ी अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो इस बीच रामायण की शूटिंग से कुछ फोटोज फिर से लीक हो गई है। इस बार सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की तस्वीरें लीक हुई हैं, जिसमें उन्होंने भगवान राम और माता सीता के रोल में देखा जा सकता है।

लीक हुई रणबीर-साई की तस्वीरें

लीक तस्वीरों में रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में मैरून कलर की धोती पहने हुए देखा जा सकता है। एक्टर ने उसी रंग का दुपट्टा कंधे पर ले रखा है। वहीं, गले में सोने का हार और बाजूबंद भी है। उनके बाल लंबे हैं, जो उन पर काफी अच्छे लग रहे हैं। वहीं मां सीता के किरदार में साई पल्लवी भी बेहद सुंदर लग रही हैं। उन्होंने पर्पल साड़ी पहनी के साथ काफी हैवी ट्रेडिशनल ज्वैलरी पहनी है। तस्वीरों में दोनों नदी के किनारे टहलते और बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

फिल्म के किस सीन की शूटिंग फिलहाल की जा रही है, इसको लेकर भी कोई जानकारी अबतक नहीं मिली है। हालांकि दोनों के लुक को फैंस काफी पसंद करते नजर आ रहे हैं और इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर उनकी एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

सेट पर लागू हुई थी नो फोन पॉलिसी

जान लें कि ऐसा पहली बार नहीं जब रामायण के सेट से यूं कलाकारों की तस्वीरें लीक हुई हो। इससे पहले सेट से कैकेयी (लारा दत्ता) और दशरथ (अरुण गोविल) की तस्वीरें भी लीक हुई थी, जिस पर डायरेक्टर नितेश तिवारी ने नाराजगी जताई थीं। इसके बाद सेट पर नो फोन पॉलिसी भी लागू कर दी गई थीं। बावजूद इसके अब 'रामायण' के मेन लीड रणबीर कपूर और साई पल्लवी की तस्वीरें ही सेट से वायरल हो गई। अब मेकर्स इससे कैसे निपटते हैं, ये देखने वाली बात होगी।

फिल्म को लेकर और डिटेल्स की बात करें तो डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इसे तीन पार्ट में बनाने का फैसला लिया है। केजीएफ स्टार यश फिल्म के को-प्रोड्यूसर होंगे। फिल्म में बॉबी देओल, सनी देओल, विजय सेतुपति जैसे सितारे भी नजर आ सकते हैं। 'रामायण' का बजट 600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD: 'द्रोणाचार्य का पुत्र...' खत्म हुआ बिग बी के किरदार का संस्पेंस, इस अवतार में दिखेंगे

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 27 April 2024 at 16:14 IST