Ramayan Trailer Leak: रिलीज से पहले ही लीक हुआ रणबीर की 'रामायण' का ट्रेलर? यश का रावण लुक VIRAL
Ramayan Trailer Leak: सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के मंच पर जब 'रामायण' की पूरी स्टार कास्ट और मेकर्स ने अपनी ड्रीम फिल्म की पहली झलक पेश की, तो माहौल पूरी तरह भक्तिमय और रोमांच से भर गया। लेकिन किसी अनजान शख्स ने फिल्म का पूरा ट्रेलर सोशल मीडिया पर लीक कर दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Ramayan Trailer Leak: नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस की उत्सुकता चरम पर है। 24 जुलाई को जब दुनियाभर के दर्शक इसका ट्रेलर देखने का इंतजार कर रहे थे, तभी मेकर्स ने इसे टालते हुए नई तारीख पर रिलीज करने का ऐलान कर दिया। हालांकि, सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में दिखाई गई झलक के लीक होने से अब फैंस का सस्पेंस काफी हद तक खत्म हो गया है।
दिल्ली इवेंट से लीक की शुरुआत
फिल्म का इंतजार तब से और बढ़ गया था जब दिल्ली में एक खास लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। वहां चुनिंदा लोगों को ट्रेलर दिखाया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसके विजुअल्स की जबरदस्त तारीफ हुई। लेकिन इसी दौरान किसी ने ट्रेलर की आधी-अधूरी झलक लीक कर दी, जिससे इंटरनेट पर खलबली मच गई।
कॉमिक-कॉन 2026 में दिखा पूरा लुक
असली धमाका तब हुआ जब सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में मेकर्स ने वहां मौजूद भीड़ को ट्रेलर दिखाया। वहां से किसी ने लगभग पूरा ट्रेलर ऑनलाइन लीक कर दिया। इसमें पहली बार दर्शकों को रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण का दमदार आमना-सामना देखने को मिला।
यश का 'रावण' रूप और जबरदस्त एक्शन
ट्रेलर का सबसे बड़ा आकर्षण यश का रावण अवतार है। युद्ध के एक भव्य सीन में रावण अपने एक ही वार से इंद्र देव के विशाल हाथी एरावत को नीचे गिरा देता है। यश इस भूमिका में बेहद प्रभावशाली और खतरनाक नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में बेहद शांत और भव्य दिख रहे हैं। इतना ही नहीं, सीता माता के रूप में उनकी सादगी दिल जीत लेती है। शूर्पणखा के किरदार में नजर आईं, जिनकी नाक काटने का सीन भी दिखाया गया है।
धनुष भंग और स्वयंवर का भव्य सीन
ट्रेलर में सीता स्वयंवर का वो ऐतिहासिक पल भी दिखाया गया है, जहां भगवान राम शिव जी के पिनाक धनुष को उठाते और प्रत्यंचा चढ़ाते नजर आते हैं।
आधिकारिक रिलीज का इंतजार
हालांकि लीक हुआ वीडियो लो-क्वालिटी में है, फिर भी कॉमिक-कॉन में मौजूद लोगों के रिएक्शन्स बता रहे हैं कि फिल्म का VFX और पैमाना भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। अब भारतीय फैंस को इसके आधिकारिक और हाई-क्वालिटी फाइनल ट्रेलर का इंतजार है, जो जल्द ही यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 25 July 2026 at 23:29 IST