Ramayana First Song Jai Jai Ram Released: 'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, दिखी प्रभु श्री राम की भव्य गाथा; सोशल मीडिया पर करने लगा ट्रेंड
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने एक दिन पहले ही इसका ऐलान करके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी थी। भक्ति और भव्यता से लबरेज़ यह गीत दर्शकों के लिए मेकर्स की ओर से एक खास तोहफा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ आखिरकार रिलीज हो चुका है। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मेकर्स द्वारा दिया गया यह तोहफा फैंस के दिल को छू रहा है। गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हर तरफ बस इसी की चर्चा है। भव्य गाथा, दिव्य विजुअल्स और आस्था से भरी यह धुन सीधे दिल में उतर जाती है।
अरिजीत-श्रेया की आवाज और ए.आर.रहमान की संगीत
संगीत निर्देशक ए. आर. रहमान के मधुर संगीत ने इस भक्तिगीत को जीवंत कर दिया है। वहीं, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की जादुई आवाज़ ने इसमें एक अलग ही रूह फूंक दी है। ‘जय जय राम’ की पारंपरिक धुन सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। विजुअल्स की बात करें तो गाने में प्रभु राम और माता सीता के स्वयंवर, भव्य विवाह, राज्याभिषेक की तैयारियों से लेकर वनवास तक के भावुक दृश्यों की सुंदर झलक देखने को मिलती है।
रणबीर के राम अवतार और विजुअल ट्रीटमेंट ने जीता दिल
रणबीर कपूर के राम अवतार को देखने के लिए फैंस लंबे समय से उत्सुक थे। गाने में उनका शांत और दिव्य रूप दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। फैंस का कहना है कि यह गाना जितना सुनने में मधुर है, उतना ही देखने में आंखों को शीतलता प्रदान करता है। कमेंट बॉक्स में दर्शक पूरी टीम की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इस विजुअल ट्रीटमेंट को सिनेमा का बेहतरीन अनुभव बता रहे हैं।
दिवाली पर रिलीज होगा पहला पार्ट
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस भव्य फिल्म का पहला भाग इसी दिवाली, 6 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगा। चर्चा है कि फिल्म के पहले पार्ट में भगवान राम के जन्म से लेकर उनके वनवास जाने तक की कहानी को दर्शाया जाएगा, जबकि बजरंगबली हनुमान की एंट्री दूसरे पार्ट में देखने को मिलेगी।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 14 September 2026 at 11:13 IST