Hanuman Jayanti पर दिखेगी 'रामायण' की पहली झलक, रणबीर कपूर की फिल्म का टीजर होगा रिलीज; जानें बजट और कास्ट

Ramayana Teaser Release On Hanuman Jayanti 2026: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का टीजर आज यानि हनुमान जयंति 2026 के अवसर पर रिलीज होगा। आइए जानते हैं फिल्म के बजट और स्टारकास्ट के बारे में।

Follow :  
×

Share


Ramayana Teaser Release On Hanuman Jayanti 2026 | Image: instagram

Ramayana Teaser Release On Hanuman Jayanti 2026: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर सबसे बड़ा अपडेट सामने आ गया है। रणबीर कपूर की फिल्म का टीजर आज 2 अप्रैल यानि हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर रिलीज  किया जाएगा। अब फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। लंबे समय से इस फिल्म की पहली झलक का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए ये बहुत बड़ा सरप्राइज होने वाला है।

टीजर को मिली सेंसर बोर्ड की मंजूरी

फिल्म 'रामायण' के टीजर का समय 2 मिनट 38 सेकेंड लंबा है। इसे अब सेंसल बोर्ड से यू सर्टिफिकेट मिल गया है, यानि कि इसे हर उम्र के लोग देख पाएंगे। सोशल मीडिया पर सर्टिफिकेशन की फोटो पहले से ही वायरल हो रहा है। इसी फोटो से टीजर की टाइमिंग और रेटिंग की जानकारी रिवील हुई है, जिसकी लंबाई किसी भी ट्रेलर से कम नहीं मानी जा रही है।

लॉस एंजेलिस में दिखी फिल्म की पहली झलक

फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा, एक्टर रणबीर कपूर और डायरेक्टर नितेश तिवारी ने लॉस एंजेलिस के एक आईमैक्स थिएटर में सीमित दर्शकों को फिल्म की पहली झलक दिखाई है। इस दौरान उन्होंने दर्शकों के कई सवालों के जवाब भी दिए और फिल्म को लेकर अपने अनुभव को शेयर किए हैं। इस मौके पर रणबीर कपूर ने भगवान राम के महत्व को बताया।

 उन्होंने कहा कि यह किरदार सिर्फ एक फिल्म का ही रोल नहीं है बल्कि एक जिम्मेदारी है, उन्होंने कहा कि भगवान राम सदियों से लोगों के लिए नैतिक मार्गदर्शक रहे हैं और उनके जीवन से करुणा, साहस और धर्म का संदेश मिलता है, मर्यादा पुरुषोत्तम का अर्थ आदर्श जीवन जीने वाले व्यक्ति से है।

 

स्टारकास्ट और रिलीज प्लान

'रामायण' फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने 27 मार्च को सोशल मीडिया पर टीजर रिलीज को अनाउंस किया था। इसके साथ उन्होंने बताया था कि फिल्म को सभी के विश्वास और आस्था से जुड़ी कहानी है। इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ बनाया गया है, फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज होगा जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।

 'रामायण' में रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आएंगे, वहीं यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं, साई पल्लवी सीता के रोल में दिखेंगी, सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे, इसके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण, काजल अग्रवाल मंदोदरी, रकुल प्रीत सिंह सूर्पणखा, लारा दत्त कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, शीबा चड्ढा मंथरा, कुणाल कपूर इंद्र देव और इंदिरा कृष्णन कौशिल्या के रोल में दिखाई देंगे

यह भी पढ़ें: नहीं रुकी 'धुरंधर 2' की कमाई,फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने मचाया तहलका

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 2 April 2026 at 08:15 IST