Ramayana: 'एनिमल' की छवि पड़ेगी भारी? Ranbir Kapoor को 'राम' बनाने पर शिव सागर ने उठाए गंभीर सवाल; बोलें- उसमें राम वाला भाव ही नहीं

Ramayana Movie: नितेश तिवारी की 'रामायण' के ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस के बीच इसका मिक्स रिस्पांस देखने को नजर आ रहा है। ऐसे में रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने अपने विचार रखे हैं।

रामायण रणबीर कपूर | Image: Social Media

Ramayana Movie Casting: साल 1987 में टीवी पर आई रामानंद सागर की 'रामायण' की जगह आज तक कोई नहीं ले पाया है। लोगों के दिलों में उस रामायण के किरदारों की छवि आज भी बसी हुई है। ऐसे में जब नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही नई 'रामायण' का ट्रेलर सामने आया, तो हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी।

अब इस फिल्म पर रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने अपनी बेबाक राय रखी है। उन्होंने फिल्म के कई पहलुओं की तारीफ की, लेकिन रणबीर कपूर को भगवान राम बनाए जाने पर गंभीर सवाल उठाए हैं। तो चलिए जानते हैं कि शिव सागर ने नई 'रामायण' को लेकर क्या-क्या कहा।

यश और साई पल्लवी की कास्टिंग पर जताई खुशी

शिव सागर ने एक वायरल वीडियो इंटरव्यू में बताया कि उन्हें फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है और इसके VFX बहुत शानदार हैं। उन्होंने माता सीता के रोल में साई पल्लवी और रावण के रोल में यश की जमकर तारीफ की।

शिव सागर के मुताबिक यश और साई पल्लवी दोनों साउथ से आते हैं। वहां के लोग बचपन से ही दादा-दादी से पौराणिक कहानियां सुनते बड़े होते हैं। बचपन से जुड़ी इन कहानियों के कारण वे इन किरदारों की भावनाओं और उनके बर्ताव को बहुत गहराई से समझते हैं। यही वजह है कि दोनों अपने-अपने किरदारों में बेहद प्रभावशाली लग रहे हैं।

रणबीर कपूर की कास्टिंग पर क्यों उठे सवाल?

जहां एक तरफ शिव को सीता और रावण की कास्टिंग पसंद आई, वहीं भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का चुनाव उन्हें रास नहीं आया। शिव सागर का मानना है कि रणबीर में राम वाला वह 'भाव' नजर नहीं आ रहा है।

हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' आई थी, जिसमें उनका किरदार बहुत हिंसक और अलग था। इस फिल्म के बाद दर्शकों के दिमाग में उनकी एक खास छवि बन गई है।
शिव का कहना है कि भगवान राम जैसे पवित्र और शांत किरदार के लिए हमेशा किसी 'नए चेहरे' को चुना जाना चाहिए, जिसकी पहले से कोई खास इमेज न बनी हो। उन्हें शक है कि दर्शक 'एनिमल' वाले रणबीर को भगवान राम के रूप में आसानी से स्वीकार कर पाएंगे या नहीं।

शानदार VFX और फिल्म से उम्मीदें

कास्टिंग पर अपनी राय रखने के साथ-साथ शिव सागर ने फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी के विजन की तारीफ भी की। उन्हें रावण के पुष्पक विमान और शूर्पणखा के उस रथ का कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया, जिसे शेर खींच रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होगी और आज की युवा पीढ़ी को हमारी भारतीय पौराणिक कथाओं से जोड़ने का काम करेगी।

नितेश तिवारी की 'रामायण' से जुड़ी खास बातें

नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), और रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा)  मुख्य कलाकार निभाते हुए नजर आएंगे।
फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर और दूसरा भाग 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस महाकाव्य फिल्म का बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपये है। वहीं, इसके संगीत की जिम्मेदारी दिग्गज ए.आर. रहमान और हॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर हंस जिमर ने संभाली है।
 

यह जरूर पढ़ें: Ramayana Trailer: ट्रेलर में दिखा भगवान विष्णु का दिव्य रूप, फैंस पूछ रहे- 'आखिर कौन है ये एक्टर?'

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 3 August 2026 at 23:30 IST