Peddi Vs Drishyam 3 BO Collection: 'पेद्दी' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, राम चरण की फिल्म ने पहले ही दिन तोड़ा 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड

Peddi Vs Drishyam 3 Box Office Collection: राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस रिलीज होते ही धमाका मचा रही है। पहले ही दिन इस फिल्म ने मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Peddi Vs Drishyam 3 Box Office Collection | Image: instgram

Peddi Vs Drishyam 3 Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने तहलका मचा दिया है। फिल्म को दर्शकों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और सोशल मीडिया पर भी इसकी स्टारकास्ट की जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। फिल्म के शुरुआती आंकड़ों से साफ है कि आने वाले दिनों में यह कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली है।

फिल्म के कलेक्शन में देखने को मिला तगड़ा उछाल

सैकनिल्क की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक 'पेद्दी' ने अपने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की है। पहले दिन सिनेमाघरों में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 45.5 प्रतिशत रही और इसे देश भर में कुल 12,412 शोज मिले।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार

अगर फिल्म के प्री रिलीज बिजनेस की बात करें तो इसने रिलीज से पहले ही 18.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। पहले दिन के घरेलू कलेक्शन और प्री रिलीज बिजनेस को मिलाकर फिल्म ने भारत में अब तक 69.50 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। दुनियाभर के बाजारों को मिलाकर फिल्म ने पहले दिन कुल 112.49 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है।

 

 

मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे के मामले में मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म दृश्यम ३ को काफी पीछे छोड़ दिया है। 'दृश्यम 3' ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसके मुकाबले राम चरण की फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन कई गुना ज्यादा है। मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और भी बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिवराजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: श्रवण नक्षत्र में चंद्रमा का प्रभाव, कुछ राशियों को तरक्की तो कुछ को बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें 5 जून का राशिफल

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 5 June 2026 at 08:02 IST