Rakhi Sawant: ‘मुझे बच्चा चाहिए, लेकिन पति नहीं है...’, राखी सावंत का छलका दर्द, एग्स फ्रीज कराने में खर्च किए लाखों रुपये

Rakhi Sawant: राखी सावंत न बच्चा चाहने की इच्छा के बारे में बात शेयर की है। उन्होंने बताया है कि एग्स फ्रीज कराने में उनके लाखो रुपये खर्च हो गए हैं।

Follow :  
×

Share


Rakhi Sawant | Image: SOCIAL MEDIA

Rakhi Sawant: राखी सावंत ने कहा कि उनके पास आज सबकुछ है, लेकिन परिवार की कमी हमेशा महसूस होती है। उन्होंने दो बार शादी कर घर बसाने की कोशिश की, लेकिन दोनों रिश्ते ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए। राखी ने बताया कि आज भी उनका मन करता है कि उनकी शादी हो और उनका अपना परिवार हो। अपने पर्सनल लाइफ के बारे में शेयर करते हुए एक्ट्रेस का दर्द छलका है।

मां के कह

ने पर फ्रीज कराए एग्स

इंटरव्यू में राखी सावंत ने अपने पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी मां चाहती थीं कि वो शादी करें और मां बनें। मां की बात मानकर उन्होंने एग्स फ्रीज कराने का फैसला लिया। राखी ने कहा कि इस प्रोसेस में उन्हें काफी दर्द सहना पड़ा था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि इसमें उनके लाखों रुपये भी खर्च हुए थे।

राखी को चाहिए बच्चा

राखी सावंत ने भावुक होते हुए कहा कि उनका दिल आज भी बच्चा करने का करता है। लेकिन उन्होंने दर्द बयां करते हुए बताया कि उनकी जिंदगी में कोई ऐसा साथी नहीं है जो उनसे शादी करना चाहता हो। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पसंदीदा शख्स से शादी के लिए पूछा था, लेकिन उसने भी इंकार कर दिया था।

 

एक्स हसबैंड आदिल पर लगाए गंभीर आरोप

राखी सावंत ने अपने एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया कि वह उन्हें नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहे थे। राखी ने बताया कि एक बार वो उन्हें होटल लेकर गए थे, जहां उन्हें नीचे फेंकने की कोशिश की जा रही थी। हालांकि समय रहते उन्हें इस बात का अंदाजा हो गया और वो वहां से बचकर निकल गईं।

यह भी पढ़ें: ‘मेरे पापा को दुनिया प्यार…’,धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 23 May 2026 at 17:09 IST